नई दिल्ली सेंट्रल डेस्क। होली के बाद से देश में राजनीतिक उथल पुथल के कई राज्यों के राज्यपाल बदले गए है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ सीवी बोस का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने कई राज्यों में राज्यपाल और उपराज्यपालों की नई नियुक्तियों की घोषणा की है। यह जानकारी राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई। जारी आदेश के अनुसार, शिव प्रताप शुक्ला, जो अभी हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल हैं, उन्हें तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं जिष्णु देव वर्मा, जो वर्तमान में तेलंगाना के राज्यपाल हैं, उन्हें महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। बिहार के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है। जबकि बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को हटा दिया गया है। इसके अलावा आर.एन. रवि, जो अभी तमिलनाडु के राज्यपाल हैं, उन्हें पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर,जो वर्तमान में केरल के राज्यपाल हैं,तमिलनाडु के राज्यपाल के कार्यों का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। राष्ट्रपति ने कविंदर गुप्ता,जो लद्दाख के उपराज्यपाल हैं,उन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है। वहीं दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का नया उपराज्यपाल बनाया गया है। साथ ही भारत के पूर्व राजनयिक तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति की प्रेस सेक्रेटरी डॉ मनीषा वर्मा के अनुसार,ये सभी नियुक्तियां संबंधित पदों का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी।
- Home
- Uncategorized
- राष्ट्रपति ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस का इस्तीफा मंजूर
Posted in
Uncategorized

