रुसेरा घाट स्टेशन पर पहली बार अमृत भारत ट्रेन का ठहराव, लोगों में जश्न जैसा माहौल

समस्तीपुर, 14 सितम्बर (राजेश झा) रुसेरा घाट रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात उस समय जश्न जैसा माहौल देखने को मिला जब पहली बार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव हुआ। लंबे समय से स्थानीय लोगों की यह मांग पूरी होने पर स्टेशन परिसर तालियों और खुशी की आवाज़ों से गूंज उठा।स्थानीय लोगों ने बताया कि रुसेरा घाट स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव की मांग वर्षों से हो रही थी। कई बार जनप्रतिनिधियों और रेल अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा गया था। अंततः रेल मंत्रालय से स्वीकृति मिलने के बाद शनिवार को ट्रेन के रुकते ही लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रविवार की सुबह भी स्टेशन पर सैकड़ों की संख्या में लोग ट्रेन को देखने और उसका स्वागत करने पहुंचे।


सहरसा से मुंबई जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस के रुके जाने से रोसड़ा बाजार, शिवाजी नगर और सिंघिया प्रखंड समेत आसपास के गांव के हजारों लोगों को सुविधा होगी। यात्रियों का कहना है कि अब उन्हें यात्रा के लिए दूर के बड़े स्टेशनों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे समय और पैसा दोनों की बचत होगी।
यात्रियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस ठहराव से न केवल व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को लाभ होगा बल्कि छात्रों और मरीजों को भी बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें लंबी दूरी की यात्रा के लिए आसानी से ट्रेन की सुविधा अपने नजदीकी स्टेशन पर ही मिल जाएगी।स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी ट्रेन रुकने के फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि रेल मंत्रालय का यह कदम पूरे इलाके के लिए ऐतिहासिक साबित होगा और आने वाले समय में क्षेत्रीय विकास को भी गति देगा।

More From Author

मुंगेर विश्वविद्यालय में 21 सितंबर को नैक मूल्यांकन पर कार्यशाला, गुणवत्ता सुधार की दिशा में बड़ा कदम, आरडी एंड डीजे कॉलेज बनेगा केंद्रबिंदु

ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर रोसड़ा में जन आंदोलन, पूरा बाजार रहा बंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:04 am, May 7, 2026
temperature icon 22°C
Moderate or heavy rain with thunder
Humidity: 78 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 8 mph
Clouds: 75%
Visibility: 1.6 km
Sunrise: 5:09 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 am
temperature icon
26°/29°°C 0 mm 0% 6 mph 59% 1008 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 0% 5 mph 38% 1009 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
36°/38°°C 0 mm 0% 7 mph 24% 1007 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
38°/38°°C 0 mm 0% 10 mph 17% 1003 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 0% 8 mph 19% 1004 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 7 mph 27% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/30°°C 0 mm 0% 10 mph 42% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 9 mph 52% 1006 mb 0 cm