रोजगार क्रांति की बढ़ते कदम, बक्सर में 5.08 करोड़ के ऋण बांटे, उद्यमियों को मिला प्रशासन का संबल

बक्सर, 07 फरवरी (विक्रांत) जिले में रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उद्योग विभाग द्वारा भव्य ऋण स्वीकृति एवं वितरण कैंप का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने की। कैंप में PMEGP, PMEGP-2, PMFME एवं पीएम विश्वकर्मा योजनाओं के तहत कुल 63 लाभुकों को ऋण स्वीकृति एवं वितरण किया गया, जिसमें कुल 5.08 करोड़ रुपये की राशि शामिल है।जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों और बैंकर्स को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए, ताकि रोजगार सृजन के साथ आर्थिक स्थिति में सुधार हो।

उन्होंने कहा कि बक्सर की भौगोलिक स्थिति तथा सड़क-रेल नेटवर्क इसे उद्योग और व्यापार के लिए उपयुक्त बनाता है। उद्यमियों से अपील की गई कि वे स्वयं के साथ दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा करें।उन्होंने नवाचार करने वाले उद्यमियों को स्टार्टअप योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

साथ ही बैंकर्स को अनावश्यक पेपरवर्क से बचने, साप्ताहिक बैठक कर समस्याओं का समाधान करने और 15 मार्च 2026 से पूर्व शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया।महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र ने योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि PMEGP, PMEGP-2 और PMFME के तहत लाखों तक ऋण और अनुदान की सुविधा है। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, बैंक अधिकारी और बड़ी संख्या में लाभुक मौजूद रहे।

More From Author

चुनावी तैयारी में मधुबनी बना मिसाल, आनंद शर्मा के नेतृत्व में प्रशिक्षण व्यवस्था को मिला सम्मान

बक्सर में पूर्व विधायक ने बासगीत पर्चाधारियों के लंबे इंतजार को लिया संज्ञान में, जमीन पर हक दिलाने का दिलाया भरोसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:20 am, Feb 8, 2026
temperature icon 15°C
Mist
Humidity: 82 %
Pressure: 1014 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 13 mph
Clouds: 0%
Visibility: 3 km
Sunrise: 6:29 am
Sunset: 5:39 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 am
temperature icon
11°/12°°C 0 mm 0% 6 mph 70% 1014 mb 0 cm
5:00 am
temperature icon
11°/13°°C 0 mm 0% 6 mph 73% 1015 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
16°/22°°C 0 mm 0% 8 mph 50% 1017 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
24°/26°°C 0 mm 0% 11 mph 31% 1014 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
24°/26°°C 0 mm 0% 11 mph 27% 1012 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
17°/20°°C 0 mm 0% 7 mph 43% 1014 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
15°/17°°C 0 mm 0% 5 mph 48% 1015 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
13°/14°°C 0 mm 0% 4 mph 55% 1014 mb 0 cm