रोसड़ा बड़ी मैया मंदिर में पट खोलने का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शनों का लिया लाभ

समस्तीपुर, 29 सितंबर (राजेश झा) सोमवार को समस्तीपुर के रोसड़ा स्थित प्रसिद्ध बड़ी मैया मंदिर में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। विधि-विधान के साथ बड़ी मैया का पट खोला गया, जिससे मंदिर परिसर “जय मां दुर्गा” के जयकारों से गूंज उठा।


सुबह से ही आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए उमड़े। कई घंटों के इंतजार के बाद पट खुलने पर श्रद्धालुओं के चेहरों पर खुशी और संतोष झलक रहा था। परंपरा के अनुसार महिला श्रद्धालुओं ने खौईछ भाराई की, पूजा की थाली लेकर मंगलगीत गाते हुए मां के दरबार में आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूजा समिति और प्रशासन की ओर से सुरक्षा व साफ-सफाई के विशेष इंतजाम किए गए थे। स्वयंसेवक भी श्रद्धालुओं की सुविधा में सक्रिय रहे।
स्थानीय लोग बताते हैं कि बड़ी मैया का पट खुलना पूरे क्षेत्र के लिए पर्व जैसा होता है और शारदीय नवरात्र में दूर-दराज से श्रद्धालु यहां मनोकामनाएं लेकर आते हैं।

More From Author

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में राशि के पारदर्शी उपयोग को लेकर समस्तीपुर में बैठक

रोसड़ा घाट रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, बिहार विधान परिषद सदस्य ने रेल मंत्री को पत्र लिखा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:45 am, Aug 9, 2026
temperature icon 28°C
Patchy rain nearby
Humidity: 77 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 11 mph
Wind Gust: 16 mph
Clouds: 80%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:20 am
Sunset: 6:30 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 11% 11 mph 78% 1002 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
30°/33°°C 0.3 mm 31% 11 mph 63% 1002 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
34°/36°°C 0.3 mm 18% 11 mph 48% 1001 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0 mm 5% 11 mph 47% 999 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 6% 9 mph 48% 998 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 5% 8 mph 53% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0.01 mm 7% 8 mph 62% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 8% 10 mph 68% 1000 mb 0 cm