
समस्तीपुर, 20 फरवरी (समस्तीपुर डेस्क) जिले के रोसड़ा थाना कांड संख्या-66/26 (दिनांक 17.02.2026) में दर्ज 8.60 लाख रुपये नकद चोरी मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। गांधीनगर निवासी राजबली सिंह के घर से अज्ञात चोरों द्वारा रकम उड़ाने की शिकायत पर धारा 303(2) बीएनएसके के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

मामले की गंभीरता देखते हुए रोसड़ा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर संदिग्धों की पहचान की गई। तत्पश्चात पुलिस ने कटिहार जिले के जूराबगंज (थाना कोढ़ा) में छापेमारी कर आरोपियों के घर से 7.90 लाख रुपये नगद बरामद कर लिए।हालांकि तीनों आरोपी मौके से फरार हैं।

उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि शेष राशि की बरामदगी और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी जल्द सुनिश्चित की जाएगी।

