समस्तीपुर, 30 अगस्त (अशोक “अश्क”) शुक्रवार को जिले के वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र के लखनपट्टी, पुरनाही, छतनेश्वर और सतमलपुर पंचायतों में जदयू द्वारा एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रमशः डॉ. रविंद्र महतो, अमरेन्द्र कुमार, जयनारायण प्रसाद और श्यामसुंदर महतो ने की।

कार्यक्रम में विधायक अशोक कुमार मुन्ना ने घर-घर जाकर पार्टी के सुप्रीमो और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्यों को जनता के बीच रखा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने पिछले 20 वर्षों में बिहार के विकास के लिए जो कदम उठाए, वे अभूतपूर्व हैं। विशेष रूप से उन्होंने पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, महिलाओं और युवाओं के लिए सामाजिक सशक्तिकरण के कई कदम उठाए, जिनमें पंचायतीराज व्यवस्था और सरकारी नौकरियों में आरक्षण शामिल हैं।
विधायक ने आगे कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी, सड़क, नाली, गली और आम जनता की सुरक्षा के लिए भी अहम कदम उठाए गए हैं।
इस मौके पर कई नेता और कार्यकर्ता, जैसे प्रखंड अध्यक्ष ठाकुर राजीव कुमार सिंह, राजदीप कुमार, प्रमुख राजु कुमार और अन्य ने भी संबोधित किया।

