विधानसभा तक शराब की डिलीवरी, बजट सत्र में गूंजा सनसनीखेज दावा, सदन में मचा बवाल

पटना, 18 फरवरी (अविनाश कुमार) बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बुधवार को उस वक्त जोरदार हंगामा खड़ा हो गया, जब कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने राज्य की शराबबंदी नीति पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि बिहार में शराबबंदी सिर्फ कागजों तक सीमित है और इसकी सप्लाई अब विधानसभा जैसी सुरक्षित जगहों तक पहुंच सकती है।सदन परिसर में मीडिया से बातचीत में रंजन ने कहा, “शराब होम डिलीवरी के जरिए हर गली-मोहल्ले तक पहुंच रही है।

अगर कोई मांग करे तो विधानसभा के अंदर भी डिलीवरी संभव है।” उन्होंने सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, तो कानून की असल हकीकत सामने आ जाएगी।इन आरोपों पर जेडीयू विधायक विनय चौधरी ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून पूरी तरह लागू है और आगे भी रहेगा। “जो लोग इसे हटाने की बात करते हैं, वे गांवों में जाकर देखें महिलाएं उन्हें डंडे से पीटेंगी,” उन्होंने कहा।

वहीं, विनय चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे सदन में लड़खड़ाते हुए पहुंचे थे। “हमने मेडिकल जांच की मांग की, लेकिन वे निकल गए,” उन्होंने कहा।शराबबंदी पर छिड़ी इस सियासी जंग ने बजट सत्र का माहौल पूरी तरह गरमा दिया है।

More From Author

टैरिफ में राहत, निवेश की शर्त, ट्रंप की ‘डील पॉलिटिक्स’ में जापान से 550 अरब डॉलर की मांग

मुक्तापुर मोइन बनेगा टूरिज्म हब, डीएम का सख्त एक्शन, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर भी तेज़ी के आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:04 pm, Apr 9, 2026
temperature icon 29°C
Mist
Humidity: 37 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 15 mph
Clouds: 25%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:33 am
Sunset: 6:10 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 pm
temperature icon
27°/29°°C 0 mm 0% 8 mph 20% 1009 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
23°/25°°C 0 mm 0% 8 mph 24% 1009 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 0% 4 mph 28% 1009 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
23°/30°°C 0 mm 0% 8 mph 22% 1011 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0 mm 0% 15 mph 13% 1011 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
35°/36°°C 0 mm 0% 17 mph 10% 1008 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
35°/36°°C 0 mm 0% 17 mph 9% 1006 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 0% 9 mph 13% 1007 mb 0 cm