विधानसभा सम्मेलनों में कार्यकर्ताओं का महाजुटान: आगामी चुनाव में महाविजय का संकेत – उमेश सिंह कुशवाहा, एनडीए के पांचों घटक दल चट्टानी एकता के साथ चुनाव की तैयारी में जुटे हैं – डाॅ0 दिलीप जयसवाल

पटना, 5 सितम्बर (राजेश मिश्रा) शुक्रवार को जनता दल (यू) प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में आगामी 10 सितंबर से आरंभ होने वाले चैथे चरण के एनडीए विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की औपचारिक घोषणा की गई। इस अवसर पर जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 दिलीप जयसवाल, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चैधरी, हम (से0) के शकील हाशमी एवं लोजपा (आर) के संजय पासवान ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सम्मेलन की विस्तृत जानकारी साझा की। कार्यक्रम में विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता सह कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ, विधान पार्षद राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष

बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल, वासुदेव कुशवाहा एवं अनिल कुमार सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
इस मौके पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जैसे-जैसे एनडीए का कारवां आगे बढ़ रहा है, सम्मेलन का स्वरूप भी लगातार और अधिक विशाल व प्रभावशाली होता जा रहा है। सम्मेलनों में जिस तरह से कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ रहा है, उससे साफ़ झलक रहा है कि विपक्ष कहीं भी मुकाबले में नहीं है। विधानसभा सम्मेलनों में कार्यकर्ताओं का यह महाजुटान 2025 में महाविजय की ओर स्पष्ट संकेत कर रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव पूरी तरह एनडीए के पक्ष में एकतरफा होने जा रहा है।


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 दिलीप जयसवाल ने कहा कि एनडीए सरकार ने विकास की नई लकीर खींचने का काम किया है, यही कारण है कि विपक्ष विकास पर चर्चा करने से कतराता है। उन्होंने कहा कि पांचों दल चट्टानी एकता के साथ चुनाव की तैयारी में जुटे हैं और 2025 में प्रचंड बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनेगी।

More From Author

बिहार बनेगा अगला ईवी निवेश केंद्र: बिहार ईवी निर्माण कॉन्क्लेव में माननीय उद्योग मंत्री श्री नितिश मिश्रा

‘द बंगाल फाइल्स’ – इतिहास की चुभन, वर्तमान की गूंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:47 am, Sep 22, 2026
temperature icon 27°C
Smoky haze
Humidity: 76 %
Pressure: 1008 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 2 mph
Clouds: 16%
Visibility: 6.8 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 7% 2 mph 63% 1009 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 12% 2 mph 55% 1007 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 5% 5 mph 53% 1004 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 3% 4 mph 58% 1004 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 6 mph 66% 1005 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 7% 6 mph 72% 1005 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 5% 7 mph 65% 1007 mb 0 cm