विधान सभा चुनाव के तारीखों का ऐलान 18 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान पार्टियों में हलचल तेज छह विधानसभाओं में 6 नवंबर को होगा मतदान

गोपालगंज, 6 अक्तूबर (निज संवाददाता) बिहार विधान सभा चुनाव को लेकर आज चुनाव आयोग ने बिगुल बजा दिया है। चुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। वही जिले में बिहार विधान सभा चुनाव पहले चरण में होगी। चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। गोपालगंज की बात करें तो जिले में लगभग 18 लाख से ज्यादा मतदाता जिले की 6 विधानसभा सीटों के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव आयोग द्वारा तारीखों की घोषणा होते ही,सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने व जमीनी स्तर पर अपनी गतिविधियां तेज कर दी है।

जिले की सभी 6 विधानसभा सीटों पर जातीय समीकरण,विकास के मुद्दे और स्थानीय नेताओं की पकड़ निर्णायक भूमिका निभाएगी। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या18 लाख 12 हजार 2 सौ चौसठ है। जिसमें 9 लाख 60 हजार 824 पुरुष वही 8 लाख 51 हजार 382 महिला है जबकि थर्ड जेंडर 58 है। जिले के कुल 2373 बूथों पर मतदाता अपने मताधिकारी का प्रयोग करेंगे।सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और विपक्षी महागठबंधन को दोनों ही अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कमर कस चुके हैं। नेताओं ने ताबड़तोड़ रैलियों,जनसभाओं और रोड शो की योजना बनानी शुरू कर दी है। इसके अलावा, छोटे दल और निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमाने की तैयारी में हैं, जिससे मुकाबला और भी रोचक हो गया है। ऐसे में, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दे चुनावी बहस के केंद्र में रहेंगे। आगामी मतदान की तिथियां गोपालगंज के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगी और सभी की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि 18 लाख मतदाता अपना जनादेश किस दल के पक्ष में देते हैं।बता दें कि जिले में पहले चरण में चुनाव होगी। 10 अक्टूबर को गैज़ेट नोटिफिकेशन जारी होगा। नामांकन भरने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर नामांकन की जांच 18 अक्टूबर, उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर और 6 नवंबर को मतदान होगा।

More From Author

आचार संहिता लागू…11 नवम्बर को सुबह 7 बजे से शुरू होगी वोटिंग…मतदान केंद्र के 100 मीटर परिधि में नहीं होगा किसी भी दल का कार्यालय…पढ़ें पूरी खबर

डीडीसीए में चयन को लेकर नया विवाद, अध्यक्ष जेटली ने लिया एक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:45 pm, Jun 21, 2026
temperature icon 40°C
Mist
Humidity: 34 %
Pressure: 998 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 11 mph
Clouds: 50%
Visibility: 5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 pm
temperature icon
43°/44°°C 0 mm 1% 10 mph 18% 994 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
39°/42°°C 0 mm 1% 9 mph 24% 996 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 2% 10 mph 52% 997 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 6% 11 mph 69% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 3% 8 mph 58% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
38°/41°°C 0 mm 1% 5 mph 35% 1000 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
43°/44°°C 0.28 mm 13% 7 mph 22% 996 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
41°/44°°C 0.63 mm 25% 9 mph 22% 994 mb 0 cm