समस्तीपुर, 13 सितंबर (राजेश झा) वीमेंस कांलेज समस्तीपुर में 14 सितंबर को अवकाश रहने के कारण दिनांक 13 सितंबर 2025 को प्रधानाचार्या प्रोफेसर सुनीता सिन्हा की अध्यक्षता में डॉ कुमारी अनु , सहायक प्राध्यापक, हिंदी विभाग के संयोजन में विश्व हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती वंदना के साथ हुई।

स्वागत भाषण करते हुए डॉ कुमारी अनु ने विश्व हिंदी दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संपूर्ण भाषा में हिंदी की व्यापकता पर्याप्त है। अध्यक्षीय भाषण देते हुए प्रधानाचार्या प्रोफेसर सुनीता सिंहा ने कहा कि एकता की जान है हिंदी, भारत की शान है हिंदी।

डॉ० सुरेश शाह ने बताया कि हिंदी जनमानस की भाषा है। डॉ मृत्युंजय ठाकुर ने भाषा की विशेषता समझाते हुए भाषाओं की समानता पर जोर दिया। डॉ रंजन कुमार ने अतीत के परिप्रेक्ष्य में और वर्तमान समय में हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ संगीता कुमारी ने हिंदी के महत्व पर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। मंच का संचालन दिव्या गुप्ता और खुशबू ने किया। संगीत विभाग की रुचि कुमारी ने नृत्य प्रस्तुत किया। हिंदी विभाग की शबनम कविता सुनाई। ब्यूटी कुमारी भाषण और किरण कुमारी ने गीत प्रस्तुत किया । साक्षी कुमारी, खुशबू कुमारी, ब्यूटी कुमारी, मनौती कुमारी, स्नेहा कुमारी, अनिता कुमारी, किरण कुमारी, साक्षी सुमन, सपना कुमारी, प्रिया कुमारी ने नाटक की प्रस्तुति दी । छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। डॉ नेहा जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया। डॉ सुरेश साह, डॉ मृत्युंजय ठाकुर, डॉ नेहा जायसवाल, डॉ कविता वर्मा, डॉ पूनम कुमारी, डॉ सोनम कुमारी, डॉ शबनम कुमारी, डॉ शहनाज आरा, डॉ संगीता कुमारी, डॉ आभा कुमारी, डॉ चंचल कुमारी, डॉ पिंकी कुमारी, डॉ स्वाति कुमारी, डॉ चंदन कुमार सिन्हा, डॉ स्वीटी दर्शन, डॉ सुमन कुमारी सहित सभी शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों तथा छात्राओं ने भाग लिया।

