PK ने संजय जायसवाल पर फिर किया पलटवार, बोले- संजय जायसवाल का दुर्दिन आने वाला है इसलिए उछल रहे हैं, बिहार और दिल्ली में इनकी सरकार है जो करना है कर लें

भोजपुर, 13 सितंबर (राजेश झा) जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में आज भोजपुर के अगिआंव विधानसभा में ‘बिहार बदलाव जनसभा’ करने पहुंचे। चरपोखरी प्रखंड कार्यालय मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा सांसद संजय जायसवाल पर जोरदार हमला किया।


प्रशांत किशोर ने कहा कि हम पहले भी कह चुके हैं कि गीदड़ की मौत आती है तो शहर की ओर भागता है। संजय जायसवाल जैसे नेताओं का दुर्दिन आता है तब हम जैसे लोगों से उलझते हैं। अभी वो उछल रहे हैं लेकिन चार दिन में ही ठंडा हो जायेंगे।
उन्होंने आगे भाजपा सांसद पर पलटवार करते हुए कहा कि वो मुझे सात जन्म में भी जेल नहीं भिजवा सकते। बिहार और दिल्ली में उनकी पार्टी की सरकार है, जो चाहें कर लें। बेतिया के लोग जानते हैं कि संजय जायसवाल के पेट्रोल पंप पर नगर निगम की गाड़ियों की फर्जी बिलिंग होती है। सभी पेट्रोल पंप के मालिकों ने इसकी कंप्लेन की है। बेतिया नगर निगम के प्रोसीडिंग में इस फर्जीवाड़ा का जिक्र है। हम फिर से यह कह रहे हैं, हम गलत बोल रहे हैं तो हमपर केस कर दो, जेल भिजवा दो।
वहीं प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री मोदी की पूर्णिया यात्रा में सरकारी शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है। पीएम जब भी आते हैं तब बिहार को कुछ नहीं मिलता, बल्कि गरीब जनता का सैकड़ों करोड़ रुपया खर्च होता है। सरकारी खर्च पर सरकारी गाड़ियों का इस्तेमाल सरकारी कर्मियों से भीड़ जुटाई जाती है। फिर भाजपा वाले अपनी पीठ ठोंकते हैं।
प्रशांत किशोर ने राजद नेता तेजस्वी यादव के बिहार अधिकार यात्रा निकालने पर तंज करते हुए कहा कि यह अच्छी बात है। इसी बहाने वो कम से कम घर से बाहर तो निकलेंगे। यह खुशी की बात है।

More From Author

भाकपा नेतृत्व चयन पर नेताओं व कार्यकर्ताओं ने व्यक्त की खुशी, रामनरेश पांडे और सुधीर कुमार को दी बधाई

वीमेंस कांलेज समस्तीपुर में विश्व हिंदी दिवस का किया गया आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:36 am, Aug 10, 2026
temperature icon 30°C
Patchy rain nearby
Humidity: 71 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 11 mph
Wind Gust: 16 mph
Clouds: 89%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:20 am
Sunset: 6:29 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0.01 mm 12% 14 mph 67% 1003 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 9% 14 mph 61% 1002 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 15% 11 mph 65% 1000 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 7% 9 mph 68% 999 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0.19 mm 21% 6 mph 72% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 10% 7 mph 80% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 10% 7 mph 80% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 7% 9 mph 68% 1002 mb 0 cm