शादी-विवाह में आर्केस्ट्रा के नाम पर चलाता था देह व्यापार का सबसे बड़ा धंधा..बंगाल और नेपाल से मंगाई जाती है लड़कियां… पढ़ें पूरी खबर

पूर्णिया, 19 जनवरी (राजेश कुमार झा) 10 जनवरी को एक 24 वर्षीय महिला के साथ 6 हैवानों ने जिस तरह दरिंदगी की,उसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाएगी.इस मामले में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे है.बताते चलें कि गैंगरेप मामले में एक आरोपी को छोड़ बाकी सभी आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है.पुलिस इस घटना के आखिरी आरोपी की गिरफ्तारी के लिया छापेमारी कर रही है.पुलिस बहुत जल्द इन सभी आरोपियों को रिमांड में लेकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है.

पुलिस को सबसे बड़ी सफलता महिला की गिरफ्तारी से मिली.महिला की गिरफ्तारी ने मो0 जुनैद के नकाब से पर्दा उठा दिया. महिला की माने तो मो0 जुनैद और महिला की दोस्ती 2019 में हुई.उसके बाद मो0 जुनैद ने महिला के साथ मिलकर बंगाल और नेपाल से लड़कियां मंगा कर सप्लाई करने का काम शुरू किया. जिसमें इन दोनों ने बहुत अच्छी कमाई की.जिससे इन दोनों का मनोबल और मजबूत होने लगा.इसके बाद पूर्णिया सहित कई अन्य बड़े शहरों में आर्केस्ट्रा के नाम पर शादी-विवाह में लड़कियां सप्लाई करने लगा.

जिनका काम था आर्केस्ट्रा की आर पर जिस्म फरोशी का धंधा.ये धंधा बिना रोक टोक बहुत जोर शोर से चलने लगा.इससे मो0 जुनैद और महिला मित्र को पैसे बरसने लगे.ये महिला अपने संपर्क के जरिए शादी-विवाह के नाम पर बंगाल और नेपाल से लड़कियां सप्लाई करने का ठेका लेती थी. कैसे काम करता था मो0 जुनैद और महिला का गैंग ये महिला शहर में होने वाले शादी-विवाह समारोह में किसी न किसी के जरिए आर्केस्ट्रा के नाम पर लकड़ियां सप्लाई करने का काम लेती थी.उसके बाद आयोजक से स्पेशल काम के बारे में पूछती थी.अगर आयोजक तैयार हुए तो इस महिला को मोटी रकम मिलती थी.अगर कोई आयोजक तैयार नहीं हुआ तो वहां आर्केस्ट्रा का काम करने का ही सिर्फ पैसा लेती थी.इस तरह इन दोनों ने आर्केस्ट्रा की आड़ में जिस्म फरोशी के धंधे से अकूत संपत्ति अर्जित कर ली.अगर ठीक से और ईमानदारी से जांच की जाए तो कई बड़े सफेदपोश के नाम भी उजागर हो सकते है.

More From Author

160 साल बाद भी अडिग ‘अब्दुल बारी पुल’, कोईलवर रेल पुल के नवीकरण से फिर चमकेगा इंजीनियरिंग का चमत्कार

अंचल में आपका मोटेशन नहीं हो रहा है, परिमार्जन की समस्या है, जमीन की रसीद नहीं मिल रही है, निगम से परेशान है, बिजली की समस्या है या पुलिस या कोई पदाधिकारी आपसे घुस मांग रहा है और आपका काम नहीं कर रहा हो तो घबराएं नहीं…ये खबर आप जरूर पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:37 pm, Mar 26, 2026
temperature icon 34°C
Sunny
Humidity: 19 %
Pressure: 1010 mb
Wind: 12 mph
Wind Gust: 13 mph
Clouds: 0%
Visibility: 6 km
Sunrise: 5:48 am
Sunset: 6:03 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 pm
temperature icon
38°/38°°C 0 mm 0% 11 mph 9% 1005 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
31°/36°°C 0 mm 0% 5 mph 14% 1005 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 0% 2 mph 17% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
26°/29°°C 0 mm 0% 4 mph 20% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 0% 6 mph 24% 1005 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
25°/30°°C 0 mm 0% 5 mph 23% 1007 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 0% 2 mph 16% 1007 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/39°°C 0 mm 0% 9 mph 12% 1003 mb 0 cm