शिक्षक सिर्फ ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि वे राष्ट्र के भविष्य का करते हैं निर्माण, एसडीएम

समस्तीपुर, 5 सितम्बर (राजेश झा) शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए-नए प्रयोग और नवाचार करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर सदर एसडीएम दिलीप कुमार के द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में समस्तीपुर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के 18 उत्कृष्ट शिक्षक/ शिक्षिकाओं को उनके शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

यह सम्मान समारोह शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों के अथक प्रयासों के साथ-साथ, खेल भावना, उत्तम संस्कार एवं आदर्श शिष्टाचार में मार्गदर्शन देकर बच्चों के सर्वांगीण विकास में अमूल्य योगदान एंव उनके बलिदान को पहचान देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इस समारोह में समस्तीपुर अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंड से दो से तीन शिक्षकों का चयन किया गया था। सम्मान समारोह में सदर एसडीएम ने सभी नामित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और एक स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया. इससे पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने संबोधन में शिक्षकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक सिर्फ ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि वे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करते हैं। उन्होंने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को भी याद किया। कहा कि श्री कृष्णन न केवल देश के राष्ट्रपति रहे, बल्कि एक महान दार्शनिक एवं कुशल प्रशासक भी थे. उनके जन्मदिन को पूरे देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है. उन्होंने विशेष रूप से उन शिक्षकों की सराहना की जिन्होंने पारंपरिक शिक्षण पद्धतियों से हटकर नए प्रयोगों और तकनीकों को अपनाया। कहा कि ऐसे शिक्षक छात्रों को न केवल किताबी ज्ञान देते हैं, बल्कि उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए भी तैयार करते हैं। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुभीत कुमार सिंह ने किया एंव धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक मंगलेश कुमार ने किया। अवसर पर 500 से अधिक छात्र – छात्रों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत आयोजित सौर ऊर्जा का प्रशिक्षण देने के लिया आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इससे पूर्व एसडीम के द्वारा अनुमंडल कार्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस के सहभागी बनने का संदेश दिया. मौके पर शरत कुमार, समाज सेवी राहुल कुमार आदि मौजूद थे।
इन शिक्षकों को किया गया सम्मानित
उच्च विद्यालय कर्पूरीग्राम के शिक्षक सुभीत कुमार सिंह, म० विद्यालय मोहनपुर के ऋतुराज जयसवाल, मा० विद्यालय बेला पंचरूखी के मंगलेश कुमार, मध्य विद्यालय वीरसिंहपुर कल्याणपुर की डॉली मिश्रा, प्राथमिक विद्यालय भादोघाट, वारिसनगर की प्रीती प्रियंका, प्राथमिक विद्यालय अमरसिंह स्थान लसकारा मोरवा के ज्ञान भास्कर, प्राथमिक विद्यालय सिंघीयाही खानपुर की मनीषा कुमारी, मध्य विद्यालय बाजितपुर करनैल, मोरवा की ज्योति स्वेता, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुबौली राम की नयनश्री, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रसलपुर, सरायरंज के मनीष चंद्र प्रसाद, रा.आ.प्रा.वि.मिन्की यादवटोल वार्ड 2 धनहर, वारिसनगर के राकेश कुमार सफी, प्रा० विद्यालय उर्दू हरिशंकरपुर बघौनी, ताजपुर के विवेकानंद कर्मशील, राजकीय बुनियादी विद्यालय दिघरा, पूसा की अंकिता कुशवाहा, मध्य विद्यालय मनियारपुर कल्याणपुर के पवन कुमार साफी, मध्य विद्यालय उदयपुर ताजपुर की प्रियंका कुमारी, उ०म०वि० परहेता सरायरंजन की अंजु सरिता मसीह एंव उ०म०वि० उदापट्टी के अभिषेक कुमार झा के नाम शामिल है।

More From Author

चिकित्सकों की कार्यशैली की जांच को तीन सदस्यीय जांच टीम गठित: चिकित्सक द्वारा मरीजों को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में बुलाने का आरोप, रोगी कल्याण समिति के सदस्यों ने लगाया है आरोप

शिक्षक दिवस पर बीआरबी कॉलेज, समस्तीपुर में हुआ भावपूर्ण आयोजन, प्राक परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र में शिक्षकों को दी गई श्रद्धांजलि, छात्रों ने व्यक्त की कृतज्ञता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:13 pm, Jun 21, 2026
temperature icon 39°C
Mist
Humidity: 33 %
Pressure: 997 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 50%
Visibility: 5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 pm
temperature icon
39°/42°°C 0 mm 1% 9 mph 24% 996 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 2% 10 mph 52% 997 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 6% 11 mph 69% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 3% 8 mph 58% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
38°/41°°C 0 mm 1% 5 mph 35% 1000 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
43°/44°°C 0.28 mm 13% 7 mph 22% 996 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
41°/44°°C 0.63 mm 25% 9 mph 22% 994 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
38°/42°°C 0 mm 4% 5 mph 27% 995 mb 0 cm