शिक्षिका ने पति से जान बचाने की लगाई गुहार

समस्तीपुर, 8 सितम्बर (राजेश झा) जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में रहने वाली एक शिक्षिका ने अपने पति से जान बचाने को लेकर एक प्राथमिककी दर्ज कराई है। मुसरीघरारी थाना कांड सं. 148/25 के तहत दर्ज प्राथमिकी में शिक्षिका सोनाली कुमारी ने कहा है कि वह मूल रूप से जिले के सिंघिया थाना अंतर्गत कुंडल वार्ड 11 निवासी रंजेश कुमार सिंह की पत्नी हैं। वर्तमान में वह मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के वास्तु विहार, क्वार्टर नं. 14 सी में रहती हैं।

पूर्व में उनके पति ने उसके साथ काफी मारपीट की, जिसको लेकर उन्होंने महिला थाना में कांड सं. 65/24 दर्ज करवाई तथा बाद में तलाक बाद सं. 41/25 दाखिल करवाई । इस पर उनके पति को नोटिस भेजा गया,जिससे हुए बेहद नाराज हो गए। आक्रोशित होकर उसके पति ने बार-बार उक्त शिक्षिका के डेरा पर आकर उन्हें गला दबाकर मारने का प्रयास किया। पर आस –परोस के लोगों के जुट जाने से उसकी जान बच गई। इतना ही नहीं विगत 23 अगस्त को भी जब उक्त शिक्षिका ने बस पकड़ने के लिए वास्तु विहार के गेट पर आई तो पूर्व से घात लगाए उसके पति उसे पकड़ कर सरेआम बेइज्जती की तथा उस पर छिड़कने के लिए पॉकेट से एसिड की बोतल निकालने लगे। वह किसी तरह जान बचाकर बस में चढ़ गई। इस संबंध में मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

More From Author

आठ सूत्री मांगों को ले स्वच्छता कर्मियों ने शुरू की हड़ताल

डुमरांव में होल्डिंग टैक्स के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू, नगर परिषद पर लगाया मनमानी वसूली का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:08 pm, Aug 9, 2026
temperature icon 33°C
Partly Cloudy
Humidity: 58 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 16 mph
Clouds: 57%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:20 am
Sunset: 6:30 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0.01 mm 9% 9 mph 62% 1002 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0.01 mm 8% 8 mph 66% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0.01 mm 13% 8 mph 72% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0.17 mm 23% 13 mph 67% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0.15 mm 18% 17 mph 64% 1003 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
28°/30°°C 0.57 mm 32% 13 mph 74% 1001 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 9% 10 mph 69% 999 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 10% 8 mph 72% 1001 mb 0 cm