
समस्तीपुर, 07 फरवरी (समस्तीपुर डेस्क) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के चाणक्यपुरी कॉलोनी, सिनेमा चौक स्थित स्थानीय सेवाकेंद्र से रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा रेलवे स्टेशन स्थित माँ कात्यायनी दुर्गा स्थान में आयोजित होने वाले 90वें त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव के आमंत्रण को लेकर निकाली गई, जिसने पूरे नगर को भक्तिमय वातावरण से भर दिया।

शोभायात्रा में शिव भोलेनाथ, भारत माता, राधे-कृष्ण तथा लक्ष्मी-नारायण की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जिन्हें देखने के लिए सड़कों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शोभायात्रा सेवाकेंद्र से निकलकर शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करती हुई पुनः चाणक्यपुरी कॉलोनी स्थित सेवाकेंद्र पर आकर संपन्न हुई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।इस अवसर पर रंजना बहन ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 फरवरी, रविवार को दोपहर 2 बजे रेलवे स्टेशन स्थित माँ कात्यायनी दुर्गा स्थान में 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती का भव्य आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने समस्त नगरवासियों से इष्ट-मित्रों सहित कार्यक्रम में पधारने का आह्वान किया।शोभायात्रा में आशा बहन, सीमा बहन, लाल बहादुर भाई, जगदीश भाई, सूरज भाई, नरेश भाई, लालबाबू भाई, अशोक भाई, निखिल भाई, इन्द्रजीत भाई सहित सैकड़ों भाई-बहनों की सक्रिय सहभागिता रही, जिससे आयोजन भव्य और ऐतिहासिक बन गया।

