पूर्णिया, 27 अक्तूबर (राजेश कुमार झा) नगर निगम क्षेत्र का सबसे पॉश मोहल्ले में जाना जाने वाला नवरतन हाता,जहां से तकरीबन 7 सड़कें सीधे पक्की तालाब की ओर जाती है.

जिससे हजारों छठ व्रती पैदल एवं दंड व्रत करते हुए पक्की तालाब छठ पूजा के लिए जाते है उसके सड़क की हालत ऐसी की दिन के 12 बजे से अधिक समय होने के बाद भी अभी तक नगर निगम ने न सड़क किनारे का कचड़ा ही उठाया है और न ही सड़क की सफाई की है और न ही सड़कों को पानी से धोया है.जिले में आज पहली बार ऐसा देखा जा रहा है कि न सड़कों की सफाई हुई है और न सड़क किनारे का कचड़ा ही साफ हुआ है.बताते चलें कि शाम का अर्घ्य होने में महज कुछ ही घंटे शेष बचे है. लेकिन नगर निगम क्षेत्र के नवरतन हाता मोहल्ला में सड़क किनारे का कचड़ा यूं ही पढ़ा है.झाड़ू भी नहीं लगा है. सड़कों को पानी से भी नहीं धोया गया है.लोकआस्था का सबसे बड़ा पर्व पर नगर निगम की उदासीनता देख लोग खुद करने लगे.

