आस्था और एकता का प्रतीक: पूरे देश में गूंजने लगी छठ महापर्व की गूंज

हैदराबाद, 27 अक्तूबर (अंकिता राय) छठ का यह महान पर्व अब केवल बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाने लगा है।

खासकर बिहार और यूपी के लोग जहां-जहां भी रोजगार, व्यापार या जीवन-यापन के लिए बसे हैं, वहां छठ पूजा की पवित्रता और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। अब तो देश के बड़े महानगरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में भी इस पर्व का आयोजन भव्य रूप से किया जाने लगा है।

इसी क्रम में तेलंगाना राज्य में भी छठ पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।छठ पूजा सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित एक चार दिवसीय पर्व है, जो धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह पर्व नहाए-खाय, खरना, डूबते सूर्य को अर्घ्य (सांझिया अर्घ्य) और उगते सूर्य को अर्घ्य जैसे अनुष्ठानों के साथ मनाया जाता है। व्रतीजन कठोर तपस्या और उपवास के माध्यम से परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना करते हैं।

छठ पर्व न केवल भक्ति और आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह सामाजिक समरसता और एकता का भी प्रतीक बन चुका है। इसमें जाति-पाति या वर्ग का कोई भेद नहीं रहता, सब एक साथ मिलकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करते हैं। साथ ही, यह पर्व प्रकृति और पर्यावरण के प्रति कृतज्ञता का संदेश भी देता है, ये पर्व हमें याद दिलाया है कि सूर्य ही जीवन और ऊर्जा का मूल स्रोत है।

More From Author

संध्या अर्घ्य होने में महज कुछ ही घंटे बच्चे है…लेकिन न सड़क किनारे का कचड़ा ही साफ हुआ है और न ही सड़क पर झाड़ू लगाया गया है और न ही पानी से धोया..छठ व्रती के लिए सुविधा नदारत…पढ़ें पूरी खबर

छठ पूजा पर शेखपुरा प्रशासन का स्वच्छता संकल्प, घाटों पर चला व्यापक सफाई अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:04 pm, Sep 28, 2026
temperature icon 32°C
Patchy rain nearby
Humidity: 59 %
Pressure: 1005 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 13 mph
Clouds: 83%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:40 am
Sunset: 5:39 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 pm
temperature icon
27°/29°°C 0.01 mm 14% 7 mph 75% 1007 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 14% 5 mph 78% 1009 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
26°/26°°C 0 mm 12% 6 mph 85% 1008 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
25°/25°°C 0 mm 24% 6 mph 87% 1008 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
25°/28°°C 0 mm 21% 7 mph 80% 1010 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 6% 10 mph 62% 1011 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
30°/32°°C 0.05 mm 16% 10 mph 59% 1008 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 15% 8 mph 65% 1007 mb 0 cm