सड़क बनने से पहले ही काम खत्म! कार्यकारी एजेंसी की कारगुज़ारी पर सवाल, ग्रामीण सड़क योजना में डेट का खेल, 2025 में ही 2026 की फाइल पूरी

समस्तीपुर, 13 सितम्बर (राजेश झा) जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम (RRSMP) की फाइलों में एक बड़ा खेल सामने आया है। डेकारी सत्य प्रकाश सिंह के घर से गायत्री चौक तक 1.250 कि.मी. लंबी सड़क (पैकेज सं. RRSMP/24-25 SAMASTIPUR 102) के लिए 71.734 लाख रुपये का प्राक्कलन पास किया गया है।
लेकिन हैरत की बात यह है कि काम की शुरुआत की तारीख 27 जून 2026 दर्ज है और काम की समाप्ति की तारीख 26 जून 2026 – यानी काम शुरू होने से पहले ही खत्म कर दिया गया!


अब सवाल यह है कि क्या यह सड़क टाइम मशीन से बनी है या फिर यह सब कागज़ी खेल है?
कार्यकारी एजेंसी कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, समस्तीपुर की इस अद्भुत लापरवाही ने पूरे तंत्र की पोल खोल दी है।
स्थानीय लोग तंज कस रहे हैं:
“अगर सड़क समय से पहले बन सकती है तो फिर समस्तीपुर ही नहीं, पूरे बिहार को वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में डाल देना चाहिए।”
“लगता है ठेकेदार और विभाग वाले सड़क नहीं, जनता के साथ तारीखों का खेल खेल रहे हैं।”
“यह सड़क नहीं, टाइम मशीन है, जो भविष्य से होकर वर्तमान में लौट आई है।”
“लगता है इंजीनियर और ठेकेदार अब विज्ञान के भी गुरु बन गए हैं।”
“अगर यही गति रही तो समस्तीपुर में मंगल ग्रह तक की सड़क भी अगले साल बन जाएगी।”
संवेदक राम सागर राय एंड कंपनी का नाम इसमें दर्ज है, लेकिन सवाल उठ रहा है कि जब काम की शुरुआत ही नहीं हुई तो फाइलों में समापन कैसे कर दिया गया?
यह मामला दिखाता है कि ग्रामीण कार्य विभाग की कार्यप्रणाली कितनी बेतरतीब और कागज़ी है। सरकार और प्रशासन को तुरंत इस गड़बड़ी की जांच करनी चाहिए, वरना आने वाले दिनों में जनता का भरोसा सड़कों की तरह ही दरकने लगेगा।
ग्रामीण कार्य विभाग की इस कारस्तानी ने साबित कर दिया है कि समस्तीपुर में विकास नहीं, समय यात्रा चल रही है। जनता सड़क के गड्ढों में उलझी है, और फाइलों में सड़कें पहले ही पूरी हो रही हैं।

More From Author

अष्टयाम का समापन,देवी देवताओं की निकाली गई भव्य झांकी

ट्रेन संख्या 15561/62 दरभंगा- गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस का जोगियारा स्टेशन पर ठहराव का शुभारंभ, माननीय सांसद, लोकसभा, मधुबनी, अशोक कुमार यादव ने गाड़ी को हरी झंडी दिखाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:04 am, May 17, 2026
temperature icon 28°C
Mist
Humidity: 89 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 11 mph
Clouds: 0%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:03 am
Sunset: 6:29 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 am
temperature icon
31°/37°°C 0 mm 0% 6 mph 43% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
40°/43°°C 0 mm 0% 6 mph 17% 1002 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
44°/45°°C 0 mm 0% 14 mph 10% 998 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
44°/45°°C 0 mm 0% 14 mph 9% 996 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
38°/41°°C 0 mm 0% 7 mph 12% 997 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
33°/37°°C 0 mm 0% 14 mph 35% 998 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 0% 14 mph 56% 998 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 0% 10 mph 64% 998 mb 0 cm