समस्तीपुर जंक्शन पर दर्दनाक हादसा, चलती ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत

समस्तीपुर, 14 दिसम्बर (मोहम्मद जमशेद) समस्तीपुर जंक्शन पर शनिवार की रात एक हृदयविदारक हादसे में ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना प्लेटफार्म नंबर पर उस समय हुई, जब यात्री चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रहा था। हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरातफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक पहले जयनगर-समस्तीपुर पैसेंजर ट्रेन (55520) से स्टेशन पर उतरा था। इसके बाद वह जयनगर से नई दिल्ली जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (12561) में सवार हो गया। ट्रेन खुलने के बाद वह नीचे उतरने लगा, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे ट्रैक पर जा गिरा। हादसे में उसका बायां पैर और दाहिना हाथ कट गया।घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पास से न तो रेल टिकट बरामद हुआ और न ही कोई पहचान से संबंधित कागजात मिले हैं।सूचना मिलने पर रेल पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जीआरपी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर बीरबल कुमार राय ने बताया कि यात्री की पहचान अभी नहीं हो सकी है। नियमानुसार शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। यदि इस दौरान पहचान नहीं हो पाती है, तो विधि सम्मत तरीके से अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी है।

More From Author

गांव में दहशत फैलाने को बदमाश ने की हवाई फायरिंग, ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

विद्यापतिनगर में हर घर नल-जल योजना फेल, ग्रामीणों को करना पर रहा है पेयजल संकट का सामना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:08 am, Aug 10, 2026
temperature icon 30°C
Patchy rain nearby
Humidity: 71 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 11 mph
Wind Gust: 16 mph
Clouds: 89%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:20 am
Sunset: 6:29 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0.01 mm 12% 14 mph 67% 1003 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 9% 14 mph 61% 1002 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 15% 11 mph 65% 1000 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 7% 9 mph 68% 999 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0.19 mm 21% 6 mph 72% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 10% 7 mph 80% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 10% 7 mph 80% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 7% 9 mph 68% 1002 mb 0 cm