समस्तीपुर, 01 नवंबर (समस्तीपुर डेस्क) दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक सूची के अद्यतन कार्य के संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, श्री रोशन कुशवाहा ने अत्यावश्यक सूचना जारी की है। उन्होंने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और नामित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे निर्वाचक सूची की तैयारी में प्राप्त प्रपत्र-18 और प्रपत्र-19 को मूल रूप में आज शनिवार को ही जिला निर्वाचन कार्यालय, समस्तीपुर में जमा कराएं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और निर्वाचक सूची की सटीकता और समयबद्धता सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा है कि वे अपनी जिम्मेदारी पूरी तत्परता और निष्ठा के साथ निभाएं, ताकि निर्वाचन क्षेत्र की सही और अद्यतन सूची तैयार की जा सके।
इस कदम से आगामी चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

