
समस्तीपुर, 20 फरवरी (हर्षिता “अश्क”) शहर के बहादुरपुर में बुधवार देर शाम रोहित कुमार उर्फ अतुल ईश्वर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद सनसनी फैल गई है। नगर थाना में 5 नामजद और 5–7 अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें बदमाश फायरिंग के बाद सफेद रंग की कार से फरार होते दिख रहे हैं।

कई राउंड गोलियों की आवाज भी रिकॉर्ड हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से लेकर भागने के संभावित रास्तों तक लगे 100 से अधिक कैमरों की फुटेज सुरक्षित कर ली है।इसी बीच हाजीपुर में गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के पास एक सफेद ऑल्टो कार से अज्ञात युवक का शव बरामद होने से मामला और उलझ गया है। वैशाली पुलिस दोनों घटनाओं के संभावित कनेक्शन की जांच कर रही है।

मामले में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शत्रुध्न राय समेत अन्य को आरोपित किया गया है। पुलिस की कई टीमें सक्रिय हैं और वैशाली पुलिस से लगातार समन्वय किया जा रहा है। इलाके में सियासी टकराव की चर्चा भी तेज है।

