समस्तीपुर, 25 सितम्बर (मोहम्मद जमशेद) समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के लोगों को यात्री पड़ाव की कमी से हो रही परेशानी को देखते हुए स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने शहर के 14 स्थानों पर अति आधुनिक यात्री पड़ाव का निर्माण कराया है। इन पड़ावों की खास बात यह है कि इसकी छतों पर सौर ऊर्जा की भी व्यवस्था की गई है, जिससे रात में भी यह इलाके रोशनी से जगमगाएंगे।
इन यात्री पड़ावों का निर्माण महादेव चौक, कोरबद्धा, मगरदही घाट, ताजपुर रोड मछली हाट, जितवारपुर कॉलेज, मोहनपुर सहित 14 प्रमुख स्थानों पर किया गया है। इससे यात्रियों को धूप और बारिश जैसे मौसम में काफी राहत मिलेगी।

विधायक शाहीन ने कहा कि उनका संकल्प समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र को सुंदर, विकसित और सुविधाजनक बनाना है। उन्होंने कहा, “मैं लगातार गरीबों और जरूरतमंदों के हित में कार्य कर रहा हूं। हमारा राजनीतिक लक्ष्य जनता की सेवा है और सभी तबकों का भेदभाव रहित विकास हमारा संकल्प है।”
इस अवसर पर राजद के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद थे, जिनमें राकेश कुमार ठाकुर, राकेश यादव, संतोष कुमार यादव, मो. परवेज आलम, राकेश कुमार कुशवाहा, रवि आनंद, मनोज पटेल और जयलाल राय शामिल थे।

