समस्तीपुर, 24 सितम्बर (निज संवाददाता) यात्रियों की सुविधा और रेलवे राजस्व की सुरक्षा के लिए पूर्व मध्य रेलवे, समस्तीपुर मंडल ने एक विशेष टिकट जांच अभियान चलाया। यह अभियान 24 सितम्बर, 2025 को जयनगर–समस्तीपुर रेलखंड पर संचालित किया गया। इस दौरान ट्रेन संख्या 94803 (जयनगर–पटना “नमो भारत एक्सप्रेस”) में सघन टिकट जांच की गई।

इस अभियान का नेतृत्व मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। उनके साथ मंडल के टिकट जांच दल और सुरक्षा कर्मियों ने सक्रिय रूप से सहयोग दिया। जांच के दौरान 36 यात्री बिना टिकट या अनुचित टिकट के साथ यात्रा करते पाए गए। इनसे रेलवे नियमों के तहत ₹16,670/- का जुर्माना वसूला गया।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट के साथ यात्रा करें, क्योंकि बिना टिकट यात्रा करना रेलवे अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। रेलवे की सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में यह कदम महत्वपूर्ण है और यह सुनिश्चित करता है कि यात्रियों की यात्रा सुरक्षित एवं सुगम रहे।

