समस्तीपुर मंडल में “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025” के तहत श्रमदान अभियान का आयोजन

समस्तीपुर, 25 सितम्बर (निज संवाददाता) समस्तीपुर रेल मंडल में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य रेल परिसर, स्टेशन, कार्यालय, कॉलोनी एवं यात्री सुविधाओं को स्वच्छ बनाए रखना तथा आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना है।


पखवाड़े के अंतर्गत 25 सितम्बर (गुरुवार) को मंडल के सभी कार्यालयों में “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” श्रमदान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान समस्तीपुर मंडल के विभिन्न विभागों एवं इकाइयों में सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने भाग लिया।


इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में भी जन सहभगिता से रेल परिसर को सुंदर बनाने का श्रमदान अभियान चलाया गया। इस पहल में बड़ी संख्या में लोगों ने सक्रिय रूप से भाग लेकर परिसर की सफाई में योगदान दिया। सभी ने स्वेच्छा से श्रमदान करते हुए परिसर को साफ-सुथरा बनाने का संकल्प लिया।


गौरतलब है कि यह पखवाड़ा 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसके अंतर्गत कई अन्य कार्यक्रम—जैसे स्वच्छता रैलियाँ, नुक्कड़ नाटक, जनजागरूकता अभियान और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
इस मुहिम का उद्देश्य स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना है, जिससे स्वच्छ भारत की परिकल्पना साकार हो सके।

More From Author

समस्तीपुर में रेलवे टिकट जांच अभियान: 36 यात्री बिना टिकट पकड़े गए

राजभाषा पखवाड़ा 2025: समस्तीपुर मंडल में भव्य कार्यक्रम, प्रदर्शनी और कवि सम्मेलन का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:15 pm, Jun 21, 2026
temperature icon 39°C
Mist
Humidity: 38 %
Pressure: 999 mb
Wind: 9 mph
Wind Gust: 10 mph
Clouds: 50%
Visibility: 5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 pm
temperature icon
44°/45°°C 0 mm 1% 10 mph 17% 994 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
42°/43°°C 0 mm 1% 9 mph 20% 995 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
36°/39°°C 0 mm 1% 10 mph 37% 998 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 2% 10 mph 52% 997 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 6% 11 mph 69% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 3% 8 mph 58% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
38°/41°°C 0 mm 1% 5 mph 35% 1000 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
43°/44°°C 0.28 mm 13% 7 mph 22% 996 mb 0 cm