समस्तीपुर, 29 सितम्बर (मोहम्मद जमशेद) समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिले में उनके प्रयासों से हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिले में हर माह लगभग 15 बच्चों की मौत उचित उपचार के अभाव में हो जाती है। इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए 28.9 करोड़ की लागत से 100 बेड वाले चाइल्ड एंड मैटरनिटी सेंटर का निर्माण समस्तीपुर सदर अस्पताल में कराया गया है।

इसके अतिरिक्त 15.5 करोड़ की लागत से मॉडल अस्पताल, 55 करोड़ से पंचायत स्तरीय स्वास्थ्य केंद्र, तथा 2.25 करोड़ से पशु अस्पताल भवन का निर्माण भी कराया गया।
शिक्षा के क्षेत्र में विधायक शाहीन ने 120 करोड़ की लागत से उत्क्रमित विद्यालय भवन, 95 करोड़ से कॉलेज भवन, तथा 15 करोड़ से छात्रावास भवन** निर्माण की बात कही।
इसके अलावा 2 करोड़ की लागत से सेंट्रल लाइब्रेरी व पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सब कार्य जनता की मूलभूत जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कराए गए हैं।

