492 करोड़ की लागत से नवादा–पावापुरी नई रेल लाइन को मंजूरी, जैन तीर्थ पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

नालंदा, 29 सितम्बर (अविनाश पांडेय) नवादा और नालंदा जिलों के विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से रेल मंत्रालय ने 492.14 करोड़ रुपये की लागत से 25.10 किलोमीटर लंबी नवादा–पावापुरी नई रेल लाइन के निर्माण को स्वीकृति दी है। इस परियोजना से क्षेत्र में यातायात और पर्यटन दोनों को नई गति मिलेगी।


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रेल लाइन के बन जाने से प्रमुख जैन तीर्थस्थल पावापुरी को सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे पारसनाथ और पावापुरी के जल मंदिर के बीच आवागमन सुगम होगा। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और सड़क परिवहन पर निर्भरता घटेगी।
यह परियोजना नवादा-नालंदा-राजगीर क्षेत्र में यात्रा समय को कम करेगी और राजगीर व बिहार शरीफ से बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी। साथ ही, यह रेलमार्ग कादिरगंज के पारंपरिक रेशम उद्योग और भागलपुर के व्यापारिक केंद्रों से जुड़कर आर्थिक गतिविधियों को बल देगा।
इसके अलावा, यह रेललाइन नालंदा विश्वविद्यालय और बोधगया तक आसान पहुंच सुनिश्चित करेगी। परियोजना के दौरान स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और क्षेत्रीय विकास को मजबूती मिलेगी।

More From Author

समस्तीपुर में शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास को मिली नई दिशा: विधायक शाहीन

मानहानि नोटिस पर जनसुराज का करारा जवाब: इंदु गुप्ता ने अशोक चौधरी पर लगाए गंभीर आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:38 pm, Aug 8, 2026
temperature icon 31°C
Partly Cloudy
Humidity: 65 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 13 mph
Wind Gust: 18 mph
Clouds: 51%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:19 am
Sunset: 6:30 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 10% 9 mph 77% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 12% 8 mph 79% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 12% 9 mph 72% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0.2 mm 24% 9 mph 57% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/36°°C 0.33 mm 26% 9 mph 50% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0.03 mm 10% 9 mph 47% 998 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0.09 mm 17% 8 mph 62% 1000 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0.08 mm 12% 9 mph 68% 1001 mb 0 cm