समस्तीपुर में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर योजना अटकी, विभाग ने सख्ती बढ़ाई

समस्तीपुर, 24 नवम्बर (मोहम्मद जमशेद) समस्तीपुर जिले में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे ग्रामीण मरीजों को घर के नजदीक इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्लूसी) योजना ठप पड़ गई है। जिले में प्रस्तावित 102 केंद्रों में से अब तक केवल 12 एचडब्लूसी ही बनकर विभाग को हैंडओवर किए गए हैं, जबकि 90 केंद्र अधूरे पड़े हैं या निर्माण पूर्ण होने के बाद भी एजेंसी ने उन्हें विभाग को नहीं सौंपा है। बीएमएसआईसीएल, पटना की ताज़ा प्रगति रिपोर्ट में यह स्थिति उजागर हुई है।


रिपोर्ट के अनुसार, दो एचडब्लूसी पूरी तरह बनकर तैयार होने के बावजूद हैंडओवर की प्रतीक्षा में हैं। वहीं 16 स्थानों पर भूमि विवाद के कारण निर्माण कार्य शुरू ही नहीं हो सका। कई जगह निर्माण बीच में रोक दिया गया है, तो कहीं तैयार भवन एजेंसी की लापरवाही से विभाग को नहीं सौंपा गया है।
लगातार हो रही देरी से नाराज़ स्वास्थ्य विभाग ने अब जिम्मेदार निर्माण एजेंसियों और ठेकेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग ने मॉनिटरिंग तेज करते हुए कई एजेंसियों पर कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। एक ठेकेदार को डिबार कर दिया गया है, जबकि संबंधित एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के लिए अंतिम नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि लंबित निर्माण शीघ्र पूरा नहीं हुआ तो और कठोर कदम उठाए जाएंगे।

More From Author

उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आजाद के चार ठिकानों पर SVU की छापेमारी, 12 करोड़ से अधिक संपत्ति का खुलासा

समस्तीपुर सदर अस्पताल में 30 घंटे की लगातार ड्यूटी, मरीजों का इलाज या जिंदगी से खिलवाड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:51 pm, Jun 21, 2026
temperature icon 38°C
Mist
Humidity: 42 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 50%
Visibility: 5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 pm
temperature icon
45°/46°°C 0 mm 1% 10 mph 16% 995 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
43°/44°°C 0 mm 1% 10 mph 18% 994 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
39°/42°°C 0 mm 1% 9 mph 24% 996 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 2% 10 mph 52% 997 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 6% 11 mph 69% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 3% 8 mph 58% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
38°/41°°C 0 mm 1% 5 mph 35% 1000 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
43°/44°°C 0.28 mm 13% 7 mph 22% 996 mb 0 cm