पटना, 8 अक्तूबर (पटना डेस्क) निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र (निर्वाचन क्षेत्र संख्या 133) में 85 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं को “घर से मतदान” की सुविधा प्रदान करने के लिए फॉर्म 12D का वितरण प्रारंभ कर दिया गया है। यह सुविधा उन वरिष्ठ नागरिकों के लिए है, जो शारीरिक असमर्थता के कारण मतदान केंद्र तक आने में सक्षम नहीं हैं।

यह पहल निर्वाचन प्रक्रिया को समावेशी और सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, ताकि कोई भी मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित न रहे।

मुख्य विशेषताएं:
- लक्ष्य समूह: 85 वर्ष से अधिक आयु वाले वे मतदाता जिन्होंने डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की इच्छा जताई है।
- उद्देश्य: “घर से मतदान” के तहत पात्र मतदाताओं को उनके निवास पर ही मतपत्र उपलब्ध कराना।
- क्रियान्वयन: संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) और विशेष टीमों द्वारा गोपनीयता व सुरक्षा के साथ फॉर्म 12D का वितरण किया जा रहा है।
133 समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी ने eligible मतदाताओं से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ लें और सशक्त लोकतंत्र की प्रक्रिया में भागीदार बनें।

