समस्तीपुर, 13 नवंबर (समस्तीपुर डेस्क) 14 नवंबर को होने वाली विधानसभा मतगणना से पहले सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करने के लिए मुसरीघरारी थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस ने आज फ्लैग मार्च किया। यह मार्च थाना परिसर से शुरू होकर मुसरीघरारी चौराहा और आसपास के इलाकों से होकर गुजरा।

थाना अध्यक्ष ने स्थानीय लोगों से अपील की कि मतगणना के दौरान शांति बनाए रखें और अफवाह या उकसावे वाली गतिविधियों से दूर रहें। फ्लैग मार्च में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल रहे और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा का संदेश दिया गया। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

