समस्तीपुर, 13 नवम्बर (समस्तीपुर डेस्क) कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर तारा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में दीपा कुमारी (25) की मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट और खाना न देने का आरोप लगाया। मौत के बाद परिजन शव को ससुराल के बाहर रखकर हंगामा किया।

दीपा की शादी 2018 में इंटरकास्ट लव मैरिज के तहत अनुज कुमार (27) से हुई थी। पर विवाह के कुछ समय बाद ही दीपा और अनुज दिल्ली चले गए, जहां शादी पूरी हुई। परिजनों के अनुसार, दीपा के साथ लगातार मारपीट और प्रताड़ना होती रही। हाल ही में वह बीमार होकर घर लौट आई थी और इलाज के बाद भी उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और विसरा एफएसएल जांच के लिए मुजफ्फरपुर लैब भेजा। सदर डीएसपी 2 संजय कुमार ने कहा कि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। मामले में परिजन की ओर से आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

