गोपालगंज, 17 सितम्बर (मुन्ना राज) साइकिल बाइक की टक्कर को लेकर दो पक्ष आपस में भीड़ गए। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों से लगभग आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला नगर थाने क्षेत्र के सहदुल्लेहपुर गांव में मंगलवार की रात की है। घटना की सूचना पाकर एसपी अवधेश दीक्षित मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाला। फिर जाकर मामला शांत हुआ। इधर सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जहां सभी का इलाज चल रहा है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू कर शांति व्यवस्था बहाल की और त्वरित कार्रवाई करते हुए 13 लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। विवाद के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार सहदुल्लेहपुर गांव में साइकिल व बाइक के बीच टक्कर होने के कारण दो पक्ष आपस में भीड़ गए। एक छोटे से झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया,जिसमें दोनों ओर से लगभग आधे घंटे तक ईंट और पत्थर चले। जिसमें आठ लोग घायल हो गए।

घायलों में एक पक्ष से मोहम्मद आमिरउल्लाह का पुत्र दानिश राजा,साजिद अली का पुत्र शाहनवाज अली, निजामुल हक का पुत्र साहिल राजा व नथुनी मियां का पुत्र नूर मोहम्मद शामिल है। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से 13 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

हिरासत में लिए गए लोगों के अलावा, पुलिस अन्य शामिल व्यक्तियों की पहचान करने में जुट गई। उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कह रही है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है। जिसे देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ताकि किसी भी तरह की हिंसा को रोका जा सके। पुलिस ने जनता से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
कोट सदर एसडीपीओ ने बताया कि बाइक को लेकर उपजे विवाद में दोनो पक्षों से 7 से 8 लोग घायल हुए है। दोनो पक्ष से ईंट पत्थर चले है।जबकि 13 लोगो को पुलिस ने हिरासत में लिया हैं। अन्य उपद्रवियों को भी चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है।

