सीमांचल के भविष्य की दिशा तय करेगी पीएम की पूर्णिया जनसभा…. कई मायनों में मानी जा रही है ऐतिहासिक…..पढ़ें पूरी ख़बर

पूर्णिया, 13 सितंबर (राजेश कुमार झा) आगामी 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूर्णिया में होने वाली जनसभा पूरे सीमांचल के लिए ऐतिहासिक साबित हो सकती है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो यह कार्यक्रम सीमांचल की दशा और दिशा दोनों को बदलने की क्षमता रखता है। यह जनसभा सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विकास की संभावनाओं और सामाजिक समीकरणों को नया मोड़ देने वाला साबित हो सकता है।


बिफोरप्रिंट डिजिटल के चीफ पॉलिटिकल एडिटर आर. कौशलेंद्र ने इस जनसभा को “सीमांचल के राजनीतिक परिदृश्य में संभावित बदलाव की शुरुआत” करार दिया है। उन्होंने कहा कि अगर यह कार्यक्रम सफल होता है, तो आगामी विधानसभा चुनावों में यहां के समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं, क्योंकि सीमांचल की अधिकांश सीटों पर मुस्लिम वोटरों का गहरा प्रभाव है।
प्रधानमंत्री का यह दौरा कई मायनों में शुभ संकेत लेकर आ रहा है। वर्षों से लंबित कोसी-मेची लिंक परियोजना, जो पिछले 25-30 वर्षों से फाइलों में दबी पड़ी थी, अब साकार होती दिख रही है। यह योजना सीमांचल के किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगी, जिससे सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण और कृषि उत्पादन में क्रांतिकारी बदलाव आएगा।
इसके अलावा, पूर्णिया एयरपोर्ट के शुरू होने की घोषणा भी सीमांचल में विकास के नए द्वार खोलेगी। इससे न केवल व्यापारिक गतिविधियों को बल मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर भी प्राप्त होंगे।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर इस जनसभा को पूरी निष्ठा और रणनीति के साथ सफल बनाया गया, तो यह सीमांचल को विकास और राजनीतिक स्थिरता की नई राह पर ले जाएगी। अब देखना यह है कि 15 सितंबर को पूर्णिया की ज़मीन पर होने वाली यह ऐतिहासिक जनसभा कितनी दूरगामी प्रभाव छोड़ती है।

More From Author

बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 22 जिलों में वज्रपात की चेतावनी; उमस भरी गर्मी से राहत की उम्मीद

बिहार चुनाव में नई पहल: गौ हत्या रोकने के मुद्दे पर सभी 243 सीटों पर उतारे जाएंगे निर्दलीय गौ सेवक उम्मीदवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:03 am, May 7, 2026
temperature icon 21°C
Mist
Humidity: 88 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 50%
Visibility: 2.8 km
Sunrise: 5:09 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 5 mph 51% 1005 mb 0 cm
5:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 0% 6 mph 50% 1007 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0 mm 0% 5 mph 36% 1008 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
37°/37°°C 0 mm 0% 7 mph 22% 1006 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
38°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 17% 1003 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 0% 5 mph 21% 1003 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 0% 8 mph 31% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 13 mph 46% 1006 mb 0 cm