सीवान में एक पखवाड़े में दूसरा मुठभेड़: हत्या के आरोपी बदमाश को पुलिस ने पैर में मारी गोली

सीवान, 31 अगस्त (सेंट्रल डेस्क) एक पखवाड़े के भीतर सीवान में दूसरा मुठभेड़ हुआ है, जिसमें पुलिस ने हत्या के आरोपी बदमाश धर्मेंद्र यादव को पकड़ने के दौरान पैर में गोली लगाई। पुलिस ने बताया कि भगवानपुर थाना इलाके के मतनपुर में हुई इस मुठभेड़ में धर्मेंद्र यादव भागने की कोशिश कर रहा था और पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई में उसे पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल बरामद हुई है। धर्मेंद्र यादव पर 2022 में हत्या का मामला दर्ज है। घायल बदमाश का इलाज पुलिस की अभिरक्षा में सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है।


सीवान एसपी मनोज तिवारी ने बताया कि बिहार पुलिस अब उत्तर प्रदेश पुलिस की तर्ज पर अपराध नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठा रही है। क्राइम को रोकने के लिए पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है और लगातार बड़ी कार्रवाई हो रही है।
हाल ही में गोपालगंज में कुख्यात अपराधी मनीष यादव पुलिस और एसटीएफ की मुठभेड़ में मारा गया था। वहीं, बांका के कटोरिया थाना इलाके में नक्सली रमेश “टेटुआ” टुड्डू की भी पुलिस ने गोली मारकर हत्या की, जो एक लाख रुपये का इनामी था। पटना के फुलवारी शरीफ में भी जनवरी में हुई मुठभेड़ में दो अपराधी मारे गए और एक दरोगा घायल हुआ था।
बिहार में अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर पुलिस सख्त हुई है। बढ़ते अपराध और गोलीकांड के बीच पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। विपक्ष भी सरकार पर अपराध नियंत्रण में विफलता का आरोप लगाता रहा है। ऐसे में पुलिस ने अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए कड़ा रुख अपना लिया है और अपराध नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चला रही है।

More From Author

ढरहा मध्य विद्यालय में लर्निंग फेस्टिवल का सफल आयोजन, बच्चों ने दिखाया हुनर

बिहार चुनाव: तेज प्रताप यादव की सभा में नारा सुन भड़क गए, कहा- “सरकार जनता की होती है, किसी व्यक्ति विशेष की नहीं”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:59 pm, Mar 23, 2026
temperature icon 27°C
Mist
Humidity: 45 %
Pressure: 1011 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 5 mph
Clouds: 50%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:51 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 0% 4 mph 32% 1007 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0.01 mm 28% 2 mph 37% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
25°/29°°C 0 mm 0% 3 mph 34% 1009 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/34°°C 0 mm 0% 3 mph 23% 1009 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0 mm 0% 11 mph 17% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 0% 13 mph 15% 1004 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 0% 7 mph 20% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
27°/29°°C 0 mm 0% 4 mph 24% 1007 mb 0 cm