सूर्य मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, महायज्ञ में पहुंचे राजनीति के दिग्गज

बक्सर, 5 फरवरी (विक्रांत) जिले के चर्चित दुल्लहपुर गांव में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान नव निर्मित भगवान सूर्य नारायण मंदिर में दर्शन-पूजन को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।

सत्य के प्रतीक इस भव्य सूर्य मंदिर में आस्था का ऐसा सैलाब दिखा कि पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा।श्री प्रपन्नाचार्य महाराज के नेतृत्व में चल रहे महायज्ञ के पांचवें दिन गुरुवार को राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों ने महायज्ञ स्थल और मंदिर में माथा टेका।

इस अवसर पर ब्रह्मपुर विधानसभा से प्रत्याशी रह चुके हुलास पांडेय, लोजपा (रामविलास) की जिलाध्यक्ष अंशु श्रीवास्तव, गायघाट के मुखिया दिनेश पांडेय, दुल्लहपुर के मुखिया प्रतिनिधि बबन प्रसाद, सिमरी के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि ओम प्रकाश साह सहित भाजपा युवा नेता प्रदीप कुमार दुबे भी मौजूद रहे। इनके साथ दर्जनों धर्मानुरागी और स्थानीय श्रद्धालु भी शामिल हुए।

आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सूर्य नारायण मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान 6 फरवरी को विधिवत संपन्न होगा। वहीं महायज्ञ का समापन 8 फरवरी को विशाल भंडारे के आयोजन के साथ किया जाएगा। आयोजन को लेकर गांव में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।

More From Author

मानसिक तनाव से मुक्ति का मंत्र, राजकीय पॉलिटेक्निक गया में ‘मानसिक स्वास्थ्य दिवस’ बना संजीवनी

सूरज बिहारी हत्याकांड.. बेटे की तेरहवीं भी नहीं हुई और पिता की हार्ट अटैक से मौत…मौत से पहले बेटे सूरज के फोटो के सामने फफक-फफक कर रोये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:57 pm, Mar 26, 2026
temperature icon 25°C
Mist
Humidity: 47 %
Pressure: 1010 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 0%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:48 am
Sunset: 6:03 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
25°/26°°C 0 mm 0% 4 mph 21% 1007 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
23°/24°°C 0 mm 0% 4 mph 26% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
24°/30°°C 0 mm 0% 2 mph 22% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/36°°C 0 mm 0% 2 mph 15% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
38°/38°°C 0 mm 0% 13 mph 13% 1004 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 0% 17 mph 17% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
28°/32°°C 0.02 mm 63% 7 mph 26% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
26°/27°°C 0.19 mm 92% 10 mph 39% 1007 mb 0 cm