
पटना:-17 अगस्त (सेंट्रल डेस्क) बिहार में चल रहे राजस्व महाभियान के दौरान हड़ताल पर गए अमीनों पर नीतीश सरकार ऐक्शन के मूड में आ गई है.राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने हड़ताली अमीनों का लॉगिन अकाउंट निरस्त कर दिया है.
उन्हें सरकारी कामों से हटाते हुए कार्यालयों में भी प्रवेश पर रोक लगा दी गई है.इसके साथ ही राज्य सरकार उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर नए अमीन बहाल करने की योजना बना रही है.बता दें कि 16 अगस्त से शुरू हुआ राजस्व महाभियान 20 सितंबर तक चलेगा.
_अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने कहा कि विभाग ने कहा कि हड़ताल पर गए अमीनों का लॉगिन अकाउंट तत्काल प्रभाव से निरस्त करके उन्हें हर प्रकार की सरकारी जिम्मेदारी से वंचित किया जाएगा.सभी बंदोबस्त पदाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिया गया है.ऐसे विशेष सर्वेक्षण अमीनों की नौकरी निरस्त कर बहाली की प्रक्रिया पुनः कराने के लिये भी विभाग विचार कर रहा है.
_दरअसल, विशेष भू-सर्वेक्षण कार्य (जमीन सर्वे) के काम में लगे कर्मचारी 16 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए.इनमें बड़ी संख्या में सर्वे अमीन के अलावा सर्वे कानूनगो, क्लर्क और शिविर प्रभारी शामिल हैं.ये कर्मचारी अपनी सेवाओं को स्थायी करने की मांग कर रहे हैं.इसके लिए पूरे बिहार में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जा रहा है.

