“हारिये न हिम्मत” मोटिवेशनल सेमिनार का हुआ आयोजन,युवाओं किशोर को मिली प्रेरणा

गोपालगंज, 21 सितम्बर (निज संवाददाता) शहर के रामनाथ शर्मा मार्ग में स्थित गायत्री शक्तिपीठ मंदिर के प्रांगण में रविवार को युवा प्रकोष्ठ (दिया) के तत्वावधान में एक प्रेरणादायक “हारिये न हिम्मत” मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को अपने भविष्य और लक्ष्यों को लेकर जागरूक करना व आत्मबल से परिपूर्ण बनाना है। सेमिनार की शुरुआत गुरुवंदना और दीप प्रज्वलन से हुई। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार, गायत्री परिवार के जिला संयोजक शिवबचन प्रसाद, ट्रस्टी सुनील कुमार, शशिरंजन शर्मा, तथा युवा संयोजक कृष्ण कुमार उपस्थित रहे।

दीप प्रज्वलन के बाद उपस्थित भाई-बहनों द्वारा एक प्रेरक प्रज्ञा गीत प्रस्तुत किया गया,जिसने पूरे वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। मुख्य वक्ता श्री कुमार ने युवाओं को जीवन में सफलता पाने के लिए आत्मविश्वास, समय प्रबंधन, निरंतरता व सकारात्मक सोच जैसे महत्वपूर्ण सूत्रों को सरल भाषा में समझाया। उन्होंने कहा कि जीवन में हार तभी होती है जब हम खुद हार मान लेते हैं। युवा पीढ़ी को चाहिए कि वह अपने सपनों पर विश्वास करे और लक्ष्य की दिशा में लगातार प्रयास करती रहे।

विषय प्रवेश एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का संचालन अमर कुमार ने करते हुए कार्यक्रम को सुचारू रूप से सम्पादित किया। कार्यक्रम में विषय प्रवेश हेतु विनीत कुमार ने प्रभावशाली संबोधन दिया। इसके पश्चात राजीव द्वारा युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इसके बाद बाल संस्कार शाला एवं युवा प्रकोष्ठ से जुड़े सक्रिय भाई-बहनों का सम्मान किया गया।
सम्मानित होने वालों में विशेष रूप से अंजलि कुमारी,अर्चना कुमारी
सिवानी को उनके योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र और सम्मान स्वरूप उपहार देकर सम्मानित किया गया।
उपस्थित गणमान्य व प्रतिभागी
इस प्रेरणास्पद अवसर पर युवा प्रकोष्ठ से जुड़े कई सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से
गुड्डू कुमार,मनीष कुमार,प्रमोद कुमार, राहुल कुमार राजीव कुमार, राजन कुमार, मोहित कुमार, राजकपूर प्रसाद,अम्बुज लाल, श्रेया, राधा, राजनंदिनी, श्वेता, सीधी, समृद्धि आदि शामिल हुई।

More From Author

संस्कृत,संस्कृति व संस्कार यात्रा को लेकर गोपालगंज पहुंचे संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष 27 वर्षों में संस्कृत का सिलेबस नहीं हुआ रिवाइज

पीएम मोदी की दिवंगत मां को अपशब्द बोलने वाले का नवरात्र में ही मां दुर्गा करेंगी समूल नष्ट मंत्री ने दी कड़ी प्रतिक्रिया कहा पूरे देश की भावनाओं का हुआ अपमान कोई भी नागरिक नहीं करेगा बर्दाश्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:33 am, Aug 22, 2026
temperature icon 31°C
Smoky haze
Humidity: 65 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 11 mph
Clouds: 98%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:25 am
Sunset: 6:18 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 15% 4 mph 67% 1000 mb 0 cm
5:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 16% 5 mph 67% 1002 mb 0 cm
8:00 am
temperature icon
32°/36°°C 0 mm 12% 7 mph 54% 1003 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
36°/37°°C 0 mm 10% 6 mph 42% 1000 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
34°/36°°C 0 mm 11% 4 mph 48% 998 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
34°/34°°C 0 mm 12% 4 mph 53% 999 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 13% 6 mph 57% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 16% 5 mph 66% 1000 mb 0 cm