होमगार्ड आईजी एम.सुनील नायक गिरफ्तार, आंध्र प्रदेश पुलिस पटना आवास से ले गई आंध्रा

पटना, 23 जनवरी (सेंट्रल डेस्क) बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी होमगार्ड व फायर सर्विसेज के आईजी एम. सुनील नायक को आंध्र प्रदेश पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। सुबह करीब छह बजे आंध्र प्रदेश पुलिस की विशेष टीम पटना स्थित उनके सरकारी आवास पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें अपने साथ ले गई। जानकारी के अनुसार,गिरफ्तारी हत्या के प्रयास के एक मामले में की गई है। यह मामला वर्ष 2021 का बताया जा रहा है, जब नायक आंध्र प्रदेश में सीआईडी में पदस्थापित थे।

उन पर नरसापुरम के पूर्व सांसद के. रघुराम कृष्णा राजू के साथ कथित रूप से हिरासत में मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप है। इसी आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया था।सोमवार सुबह गिरफ्तारी की कार्रवाई के दौरान आवास परिसर में हलचल का माहौल रहा। पुलिस टीम ने उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर आंध्र प्रदेश ले जाने की प्रक्रिया पूरी की।फिलहाल उन्हें आंध्र प्रदेश में संबंधित अदालत में पेश किए जाने की तैयारी है।

वही गिरफ्तारी के दौरान होमगार्ड जवानों ने आंध्र प्रदेश पुलिस की गाड़ी को घेर लिया। बहुत देर तक जवानों ने हंगामा किया । काफी देर बाद जाकर मामला शांत हुआ। इस घटनाक्रम को लेकर प्रशासनिक और पुलिस महकमे में चर्चा तेज है,जबकि आगे की कानूनी कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

More From Author

रिसेप्शन में ‘नशे’ का नाच: मंच पर थिरके जनप्रतिनिधि, वायरल वीडियो से मचा बवाल

त्रिशूली में समाई बस, 18 मौतें, 25 घायल, नेपाल में आधी रात में भीषण सड़क हादसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:58 am, Apr 10, 2026
temperature icon 30°C
Mist
Humidity: 25 %
Pressure: 1012 mb
Wind: 16 mph
Wind Gust: 18 mph
Clouds: 0%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:32 am
Sunset: 6:10 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
11:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 0% 17 mph 13% 1010 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0 mm 0% 16 mph 11% 1006 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
29°/34°°C 0 mm 0% 10 mph 13% 1007 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
26°/28°°C 0 mm 0% 8 mph 17% 1009 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 0% 8 mph 21% 1008 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 0% 8 mph 24% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
23°/30°°C 0 mm 0% 11 mph 20% 1009 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 0% 16 mph 12% 1009 mb 0 cm