होली पर रेलवे का एक्शन प्लान: 1500 तक स्पेशल ट्रेनें, यूपी-बिहार जाने वालों को बड़ी राहत

पटना, 06 फरवरी (सेंट्रल डेस्क) होली 2026 के मौके पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने रिकॉर्ड स्तर पर होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की तैयारी कर ली है। रेलवे ने 1 मार्च से 22 मार्च के बीच 1410 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप चलाने का फैसला किया है, जो जरूरत पड़ने पर 1500 तक पहुंच सकती हैं। इसका मकसद त्योहार के दौरान यात्रियों को आरामदायक और परेशानी मुक्त सफर मुहैया कराना है।हर साल होली पर खासकर यूपी और बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिलती है।

इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इस बार भी व्यापक इंतजाम किए हैं। पिछले वर्ष 2025 में होली के दौरान 1144 विशेष ट्रेनों का संचालन हुआ था, जबकि इस बार यह संख्या काफी ज्यादा रहने वाली है।जोनवार आंकड़ों पर नजर डालें तो पूर्व मध्य रेलवे सबसे आगे है, जो 285 होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इसके बाद पश्चिम रेलवे 231, मध्य रेलवे 209 और दक्षिण मध्य रेलवे 160 विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। उत्तर रेलवे 108, उत्तर पश्चिम रेलवे 71 और उत्तर मध्य रेलवे 66 ट्रेनें चलाएगा। वहीं पूर्वोत्तर रेलवे और पूर्व तटीय रेलवे 62-62, दक्षिण पश्चिम रेलवे 47 और पश्चिम मध्य रेलवे 43 ट्रेनों का संचालन करेगा। दक्षिण रेलवे 39, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे 15, कोंकण रेलवे 9 और पूर्वोत्तर सीमा रेलवे 2 विशेष ट्रेनें चलाएगा।

पूर्व मध्य रेल द्वारा दानापुर-सोगरिया, रानी कमलापति-दानापुर, रानी कमलापति-अगरतला और हापा-नाहरलगुन जैसी कई अहम होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई है, जो बिहार, यूपी और पूर्वोत्तर राज्यों को जोड़ेंगी।पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि होली पर लोगों को घर पहुंचने और त्योहार के बाद सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए रेलवे पूरी तरह तैयार है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे ट्रेन से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए 139 हेल्पलाइन या एनटीईएस पोर्टल और मोबाइल ऐप का उपयोग करें।

More From Author

किसानों के लिए खुशखबरी: सॉइल हेल्थ कार्ड से बढ़ेगी पैदावार और घटेगी लागत

भारत–खाड़ी देशों में व्यापार का नया अध्याय: GCC के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की बातचीत शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:50 pm, Sep 21, 2026
temperature icon 30°C
Smoky haze
Humidity: 58 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 99%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:37 am
Sunset: 5:47 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
26°/28°°C 1.53 mm 64% 4 mph 80% 1007 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
26°/26°°C 0.4 mm 34% 1 mph 83% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 9% 2 mph 69% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 14% 2 mph 59% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 8% 2 mph 59% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 4% 3 mph 60% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 5% 1 mph 67% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 16% 3 mph 68% 1006 mb 0 cm