17 फरवरी से कड़ी चौकसी में मैट्रिक परीक्षा, देर से पहुंचे तो दो साल का बैन

पटना, 15 फरवरी (अविनाश कुमार) बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा 2026 मंगलवार, 17 फरवरी से राज्यभर के 1,699 केंद्रों पर दो पालियों में शुरू होगी। इस बार परीक्षा में कुल 15,12,687 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनमें 7,85,722 छात्राएं और 7,26,961 छात्र हैं। एक बार फिर छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक रही है।बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने सभी जिलों के जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और जिला शिक्षा पदाधिकारी को परीक्षा स्वच्छ, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने का निर्देश दिया है।

सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को सख्ती से लागू करते हुए गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं।स्पष्ट निर्देश है कि परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पूर्व केंद्र में प्रवेश मिलेगा, जबकि आधा घंटा पहले मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद पहुंचने वाले छात्रों को किसी भी सूरत में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जबरन प्रवेश की कोशिश को कदाचार मानते हुए संबंधित परीक्षार्थी को दो वर्ष के लिए निष्कासित कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। लापरवाही पर केंद्राधीक्षक व कर्मियों पर भी निलंबन और कानूनी कार्रवाई होगी।हर परीक्षार्थी की दो स्तर पर फ्रिस्किंग होगी। मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

सभी केंद्रों पर सीसीटीवी और वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है।दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए राइटर और प्रति घंटे 20 मिनट अतिरिक्त समय की सुविधा दी गई है। त्वरित सूचना के लिए 16 से 25 फरवरी तक कंट्रोल रूम (0612-2232257, 0612-2232227) चौबीसों घंटे कार्यरत रहेगा। बोर्ड ने परीक्षार्थियों से समय से पहले पहुंचकर नियमों का पालन करने की अपील की है।

More From Author

‘बोधिका’ का भव्य आगाज़: शिक्षा जगत में नवाचार की नई क्रांति

रतौंधी नहीं है तो देखिए बिहार की हकीकत, सम्राट पर पप्पू यादव ने साधा निशाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:24 am, Apr 10, 2026
temperature icon 24°C
Mist
Humidity: 39 %
Pressure: 1010 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 14 mph
Clouds: 0%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:32 am
Sunset: 6:10 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 am
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 0% 6 mph 32% 1011 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
27°/31°°C 0 mm 0% 11 mph 20% 1012 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0 mm 0% 15 mph 13% 1011 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0 mm 0% 16 mph 11% 1007 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 0% 13 mph 12% 1006 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
27°/29°°C 0 mm 0% 8 mph 16% 1008 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 0% 7 mph 21% 1007 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 0% 8 mph 25% 1007 mb 0 cm