समस्तीपुर, 20 सितंबर (राजेश झा) आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार, समस्तीपुर में वीडियो सर्विलेंस टीम (VST) एवं स्टैटिक सर्विलांस टीम (SST) का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।प्रशिक्षण सत्र में नोडल पदाधिकारी विजय कुमार, बन्दोबस्त पदाधिकारी, समस्तीपुर ने सभी उपस्थित अधिकारियों को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप निगरानी प्रणाली, रिपोर्टिंग प्रक्रिया तथा अन्य तकनीकी पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा की।प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि चुनाव प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो। अधिकारियों को यह बताया गया कि कैसे वे मतदान के दौरान होने वाली गतिविधियों की वीडियो निगरानी करें और समय पर रिपोर्टिंग सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण में शामिल सभी अधिकारियों ने चुनावी व्यवस्था को सफल बनाने की दिशा में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। जिला प्रशासन द्वारा इस तरह की पहल से चुनाव की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

