पूर्णिया, 11 सितंबर(राजेश कुमार झा)15 सितंबर को प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पूर्णिया सहित पूरे सीमांचल में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है.जिले के सभी पंचायतों से लोग प्रधानमंत्री को देखने एवं सुनने के लिए पहुंच रहे है.बताते चलें कि 15 सितंबर को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूर्णिया आगमन होने जा रहा है.

प्रधानमंत्री पूर्णिया में एयरपोर्ट के उद्घाटन करेंगे.उसके बाद एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे.इसको लेकर सभी तैयारियां जोर शोर से चल रही है.पूरे दिन रात सभास्थल से लेकर एयरपोर्ट तक वीवीआईपी मूवमेंट चल रहा है.दूसरी तरफ प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर पूरे सभा स्थल को 72 घंटे पहले एसपीजी अपने कब्जे में ले लेगी.जिससे पूरा सभा स्थल अभेद किले में तब्दील हो जाएगा.चारों तरफ हाई रिजॉल्यूशन कैमरे लगे रहेंगे. जिनकी पल पल मॉनिटरिंग होती रहेगी.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महज 16 लोगों को ही पीएम के साथ स्टेज साझा करने का मौका मिलेगा.

