
समस्तीपुर, 08 जनवरी (मोहम्मद जमशेद) आंबेडकर स्थल, समस्तीपुर में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें मनरेगा योजना का नाम बदलने को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला गया। बैठक की अध्यक्षता अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष भूपनेश्वर राम ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी सुधीर शर्मा मौजूद रहे।

शर्मा ने कहा कि समस्तीपुर कांग्रेस कमेटी को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा और कार्यकर्ताओं को संगठन में जवाबदेही दी जाएगी। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एखलाकुर रहमान सिद्दीकी ने मनरेगा का नाम बदलकर “जी राम जी योजना” किए जाने को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में इसी योजना ने लाखों मजदूरों को रोजगार दिया।

केंद्र सरकार द्वारा फंडिंग पैटर्न बदलने से पंचायती राज कमजोर होगा और जनता में भारी आक्रोश है। बैठक में कई कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

