
पूर्णिया:-20 जून(राजेश कुमार झा)पिछले एक महीने से पूर्णिया नगर निगम में चल रहे उठापठक को लेकर जनता के बीच तथ्यहीन एवं भ्रामक खबर फैलाने वालों को आड़े हाथ लेते हुए नगर निगम के आउटसोर्सिंग कर्मी ने बिफोरप्रिंट डिजिटल के साथ बातचीत में बड़ा खुलासा कर दिया.बाबू झा ने पिछले एक महीनों से नगर निगम में चल रही गंदी राजनीति को लेकर उनके ऊपर जो आरोप लगाये है.उनपर खुलकर बोलते हुए बाबू झा ने कहा कि मेरे ऊपर लगाए गये सभी आरोप निराधार एवं तथ्यहीन है. उन्होंने कहा कि अगर मेरे ऊपर किसी भी तरह का कोई आरोप है तो उसे सिद्ध करे. सबूत के साथ मेरे खिलाफ शिकायत करे.अगर मैं दोषी होऊंगा तो विभाग मेरे ऊपर कारवाई करे.उन्होंने आयुक्त कार्यालय के पत्र का हवाला देते हुए कहा कि मेरे ऊपर झूठे आरोप लगाकर आयुक्त महोदय के यहां शिकायत दायर की गई.मेरे ऊपर अपीलीय वाद चलाया गया.जांच कमिटी ने पूरे मामले की जांच करते हुए संयुक्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर अपील वाद की कार्यवाही को समाप्त कर दी गई.साथ ही नगर निगम को निविदा के काम में पूरी पारदर्शिता बरतने की सलाह दी गई.दूसरी तरफ निविदा एवं वित्तीय मामलों से संबंधित कार्य आउटसोर्सिंग माध्यम से हाइयर टेक्निकल क्वॉलिफिकेशन वाले कर्मियों से ली जाय.
















