मदरसा परीक्षा पर प्रशासन पैनी नजर, कदाचारियों पर चलेगा कानून का चाबुक

बक्सर, 16 जनवरी (विक्रांत) बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित वर्ग फौकानिया एवं मौलवी परीक्षा 2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दंडाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय ब्रीफिंग आयोजित की गई।

बैठक में परीक्षा से जुड़ी विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, स्वास्थ्य, अग्निशमन एवं सोशल मीडिया निगरानी को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए।बताया गया कि परीक्षा 19 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 8:45 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 1:45 बजे से शाम 5:00 बजे तक संचालित होगी। परीक्षार्थियों को प्रत्येक पाली में प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश प्रथम पाली के लिए 8:30 बजे तथा द्वितीय पाली के लिए 1:30 बजे तक ही मान्य होगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मौलवी कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में एक साथ होने वाली परीक्षाओं में परीक्षार्थी केवल अपने चयनित विषय की ही परीक्षा देंगे। वहीं प्रायोगिक परीक्षाएं 27 जनवरी को संबंधित मदरसों में आयोजित होंगी। कदाचार की स्थिति में तत्काल निष्कासन और बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम, 1981 के तहत कार्रवाई की जाएगी।परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ईयरफोन, किताब, नोटबुक व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। परीक्षा प्रारंभ के एक घंटे तक केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

अनुमंडल दंडाधिकारी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में धारा 163 बीएनएसएस लागू करेंगे।सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर साईबर थाना कड़ी नजर रखेगा। आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस, चिकित्सक दल एवं अग्निशमन वाहन तैनात रहेंगे। प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि परीक्षा की पवित्रता से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

More From Author

नमाज अदा करने जा रहे उत्पाद विभाग के प्रधान लिपिक की वाहन की चपेट में आने से मौत

आपदा पीड़ितों को मिला सरकार का संबल, मंत्री श्रवण कुमार ने बांटे लाखों के चेक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:26 am, May 7, 2026
temperature icon 21°C
Moderate or heavy rain with thunder
Humidity: 88 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 100%
Visibility: 1.6 km
Sunrise: 5:09 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 am
temperature icon
21°/28°°C 0 mm 0% 7 mph 63% 1006 mb 0 cm
4:00 am
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 5 mph 52% 1007 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
30°/34°°C 0 mm 0% 6 mph 42% 1008 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 0% 6 mph 25% 1007 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 18% 1004 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
35°/38°°C 0 mm 0% 6 mph 18% 1003 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 0% 6 mph 28% 1005 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 13 mph 46% 1006 mb 0 cm