गोपालगंज (सेंट्रल डेस्क) गांव की पगडंडियों पर अक्सर अंधेरा ज्यादा गहराता है। न सिर्फ बिजली की रोशनी का, बल्कि अवसरों और उम्मीदों का भी। ऐसे में प्रकाश फाउंडेशन उन वंचित परिवारों के लिए एक नई किरण बनकर उभर रहा है। संस्था का मकसद सिर्फ सहायता पहुंचाना नहीं, बल्कि हर जरूरतमंद को यह एहसास कराना है कि वह अकेला नहीं है।

गांव-गांव जाकर फाउंडेशन की टीम वंचित बच्चों को खाना कपड़ा व पढ़ाई की सामग्री देती है,महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास करती है और जरूरत मंद गरीबों को इलाज की सुविधा मुहैया कराती है।जहां कभी बच्चे वगैर किताबों और कॉपियों के स्कूल जाते थे,वहीं अब उनके चेहरों पर पढ़ाई की चाह झलकती है। जिन बुजुर्गों के लिए बढ़िया कपड़ा एक सपना था, वे अब राहत की सांस ले पा रहे हैं। गांव में झगरू मंगरु के बच्चे भी अब त्योहारों की तरह नए कपड़े दिखते है।

प्रकाश फाउंडेशन के संचालक प्रकाश गिरी का मानना है कि असली बदलाव तब होगा जब समाज का हर वंचित व्यक्ति अवसरों की बराबरी पाएगा। उनकी यही कोशिश है,हर कोने तक उम्मीद और उजाला पहुंचाना। आज के दौर में जहां लोग अच्छे होटल रेस्टोरेंट में अपना बर्थडे शादी की सालगिरह सेलिब्रेट करना चाहते हैं वही प्रकाश गिरी व उनके दोस्त गरीब व वंचित मुहल्ला में उनके बीच मानते है। वही उनके दोस्त भी अपने जन्मदिन प्रकाश फाउंडेशन के माध्यम से उन दलित महादलित मुहल्लों में मनाते है। बता दें कि ग्रामीण अंचलों में शिक्षा, स्वास्थ्य व सामाजिक उत्थान के लिए कार्यरत प्रकाश फाउंडेशन लगातार वंचित तबके तक अपनी सेवाएं पहुंचा रहा है।

संस्था का उद्देश्य गांवों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों तक रौशनी पहुंचाना है। चाहे वह शिक्षा की हो,स्वास्थ्य रोटी और कपड़ा हो सब क्षेत्र में प्रकाश फाउंडेशन सराहनीय कार्य कर रहा है। फाउंडेशन द्वारा हाल ही में कई गांवों में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए गए, जिनसे गरीब और असहाय लोगों को लाभ मिला। साथ ही बच्चों को पढ़ाई के लिए शैक्षणिक सामग्री भी वितरित की गई। संस्था के कार्यों से गांव के लोग न केवल जागरूक हो रहे हैं बल्कि अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य को लेकर आशान्वित भी हैं। प्रकाश फाउंडेशन का कहना है कि उसका लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा व रोटी कपड़ा से वंचित न रहे और हर जरूरतमंद परिवार को उपलब्ध कराया जा सके।

