राजकीय पॉलिटेक्निक गया में टाटा पैसेंजर मोबिलिटी का मेगा कैंपस चयन, 600 छात्र-छात्राएं शामिल

पटना, 19 जनवरी (पटना डेस्क) राजकीय पॉलिटेक्निक, गया परिसर में आज टाटा पैसेंजर मोबिलिटी द्वारा भव्य कैंपस चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न तकनीकी संस्थानों से आए लगभग 600 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रोजगार की उम्मीद लेकर पहुंचे विद्यार्थियों में चयन को लेकर खासा जोश देखा गया।चयन प्रक्रिया के पहले चरण में ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें तकनीकी ज्ञान और तार्किक क्षमता की जांच की गई। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू और साक्षात्कार पूरे दिन सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। कंपनी के प्रतिनिधियों ने छात्रों के तकनीकी कौशल, व्यावहारिक समझ और व्यक्तित्व का गहन मूल्यांकन किया।

संस्थान प्रशासन ने बताया कि चयन प्रक्रिया पारदर्शी और अनुशासित माहौल में पूरी की गई। चयनित अभ्यर्थियों की सूची अगले दो दिनों के भीतर घोषित की जाएगी। संस्थान की ओर से टाटा पैसेंजर मोबिलिटी को तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया गया।

इस आयोजन से छात्रों में उद्योग से जुड़ने का आत्मविश्वास और बढ़ा है।

More From Author

बक्सर के किरनी गाँव में स्कूली छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार: आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटो किया सड़क जाम, एसपी के आश्वासन पर हटा जाम

160 साल बाद भी अडिग ‘अब्दुल बारी पुल’, कोईलवर रेल पुल के नवीकरण से फिर चमकेगा इंजीनियरिंग का चमत्कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:03 pm, May 6, 2026
temperature icon 28°C
Mist
Humidity: 70 %
Pressure: 1005 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 14 mph
Clouds: 25%
Visibility: 4.5 km
Sunrise: 5:10 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 0% 6 mph 25% 1004 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 9 mph 51% 1004 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 0% 10 mph 63% 1004 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
27°/32°°C 0 mm 0% 9 mph 53% 1007 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 0% 7 mph 32% 1007 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 0% 5 mph 20% 1004 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 0% 8 mph 17% 1002 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 22% 11 mph 26% 1003 mb 0 cm