ठंडी हवाएं सुस्त, धूप ने दिखाया तेवर, बिहार में बदला मौसम का मिजाज

पटना, 21 जनवरी (पटना डेस्क) बिहार में उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली ठंडी हवाओं के कमजोर पड़ते ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। ठंड से लोगों को दिन के समय कुछ राहत मिली है, जबकि सुबह और शाम अब भी कनकनी लोगों को सता रही है। तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन न्यूनतम तापमान अब भी नीचे बना हुआ है।मौसम विभाग ने अररिया, पूर्णिया समेत पांच जिलों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

इन इलाकों में सुबह और देर रात घना कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना है, जिससे ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जाएगा। वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।अगले 24 घंटों में बिहार में रात का न्यूनतम तापमान 8 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 22 से 29 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट और हो सकती है, जिससे सुबह-शाम हल्की ठंड बढ़ेगी। पटना सहित कई जिलों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

बीते 24 घंटों में राज्य के 12 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। कैमूर, जमुई, जहानाबाद, अरवल और लखीसराय सबसे ठंडे जिलों में शामिल रहे। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, फिलहाल कोई मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है। ऐसे में आने वाले दिनों में सर्दी का असर धीरे-धीरे कमजोर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

More From Author

उम्मीद पोर्टल’ पर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा प्रहार, वक्फ पंजीकरण में ढील की उम्मीद पर लगा ब्रेक

रिश्वत लेते रंगे हाथ धराया राजस्व कर्मचारी, निगरानी की छापेमारी से अंचल कार्यालय में हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:27 pm, Mar 22, 2026
temperature icon 26°C
Mist
Humidity: 51 %
Pressure: 1010 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 4 mph
Clouds: 50%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 pm
temperature icon
24°/27°°C 0 mm 0% 4 mph 45% 1010 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
24°/24°°C 0 mm 0% 2 mph 48% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
21°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 53% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 0% 4 mph 57% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
21°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 50% 1012 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 0% 2 mph 33% 1012 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 2 mph 22% 1009 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 1 mph 21% 1007 mb 0 cm