बलिहार हाईस्कूल के मैदान में क्रिकेट का महासंग्राम, गाजीपुर ने डुमरांव को 14 रन से चटाई धूल, अरसद बने हीरो

बक्सर, 21 जनवरी (विक्रांत) बलिहार क्रिकेट क्लब के बैनर तले हाई स्कूल खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट लीग मुकाबले में बुधवार को रोमांच चरम पर रहा।

डुमरांव और गाजीपुर की टीमों के बीच खेले गए कड़े मुकाबले में गाजीपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डुमरांव को 14 रन से पराजित कर दिया। पूरे मैच में दर्शकों की तालियों और नारों से मैदान गूंजता रहा।

सोलह ओवर के इस मुकाबले में गाजीपुर के अरसद ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 84 रनों की विस्फोटक पारी खेली और मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। मैच का शुभारंभ दुल्हपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सुनील कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और पिच पर फीता काटकर किया।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मुखिया ने कहा कि खेल के मैदान में हार-जीत से ज्यादा भागीदारी मायने रखती है।

खेल न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य और अनुशासन का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि सरकार भी खेलों को बढ़ावा दे रही है और खिलाड़ियों को नौकरियों में प्राथमिकता दी जा रही है।आयोजकों ने अतिथियों का स्वागत क्लब संयोजक रजनीश कुमार सिंह, अश्विनी मिश्रा, विक्की यादव, जय सिंह और विकास मिश्रा ने किया। अंपायर की भूमिका राजवीर सिंह, चुन्नू मिश्रा और विक्की ने निभाई, जबकि उद्घोषणा ऋषभ राय, शुभम चौरसिया, आशुतोष सिंह और छोटाली ओझा ने की। आयोजकों के अनुसार अगला मुकाबला बलिया और रोहतास क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

More From Author

समस्तीपुर गौशाला में पशुपालन मंत्री का भव्य स्वागत, व्यवस्थाएं देख गदगद हुए सुरेंद्र मेहता

स्मैक के खिलाफ पूर्णिया पुलिस की अब तक की दूसरी सबसे बड़ी उपलब्धि, के0 नगर थानाक्षेत्र में 2 किलो स्मैक के साथ मधेपुरा का दो तस्कर गिरफ्तार…बाजार मूल्य अनुमानित 6 करोड़… पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:34 pm, Jun 21, 2026
temperature icon 38°C
Mist
Humidity: 42 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 50%
Visibility: 5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 pm
temperature icon
45°/45°°C 0 mm 1% 8 mph 17% 996 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
43°/45°°C 0 mm 1% 7 mph 16% 995 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
37°/42°°C 0 mm 1% 12 mph 28% 997 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 2% 9 mph 48% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 3% 9 mph 56% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0 mm 2% 10 mph 52% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
37°/41°°C 0 mm 1% 6 mph 34% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
42°/44°°C 0 mm 1% 7 mph 24% 997 mb 0 cm