
पूर्णिया, 22 जनवरी (राजेश कुमार झा) भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन हेतु श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी पूर्णिया को निर्वाचन से संबंधित राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च अवार्ड “Best District Election Award” के लिए नामित किया गया है। दिनांक 25/01/2026 को महामहिम राष्ट्रपति महोदया की उपस्थिति में दिल्ली में जिला निर्वाचन पदाधिकारी महोदय को अवार्ड प्रदान किया जाएगा।

इस सफलता का श्रेय जिलाधिकारी अंशुल कुमार के कुशल नेतृत्व और जिले के प्रत्येक चुनाव कर्मी की मेहनत को दिया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि यह अवार्ड केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि जिले के निम्न स्तर से उच्च स्तर तक के हर कर्मी की निष्ठा का परिणाम है। मीडिया से रहा बेहतर तालमेल मीडिया के साथ बेहतर तालमेल की भूमिका भी काफी सराहनीय रही.इस चुनावी कीर्तिमान को स्थापित करने में स्थानीय मीडिया की भूमिका भी सराहनीय रही।

मतदाताओं को जागरूक करने से लेकर सूचनाओं के सही आदान-प्रदान तक, मीडिया ने प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया साथ ही,सभी राजनीतिक दलों के सकारात्मक रुख ने इस प्रक्रिया को निर्बाध और सफल बनाया.

