चौगाई में युवाओं का इंकलाबी शंखनाद, 17 फरवरी को हजारों नौजवान भरेंगे हुंकार

बक्सर, 22 जनवरी (विक्रांत) जिले के चौगाई प्रखंड में रविवार को आरवाईए (इंकलाबी नौजवान सभा) को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुशवाहा ने किया।

इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से विस्तार कमेटी और संयोजक कमेटी का गठन किया गया, जिससे युवाओं को एकजुट कर आंदोलन की धार तेज की जा सके।बैठक में चौगाई प्रखंड आरवाईए कमेटी के संयोजक के रूप में बीरन कुमार को सर्वसम्मति से चुना गया, जबकि हरेंद्र मौर्य और रवि शंकर प्रसाद को सह–संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवगठित कमेटी को संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और जन मुद्दों पर संघर्ष की रूपरेखा तय करने का दायित्व दिया गया।बैठक में युवाओं ने बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, शिक्षा के गिरते स्तर, देश में व्याप्त भ्रष्टाचार और महिलाओं की सुरक्षा जैसे ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर चिंता जताई। वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा हालात में नौजवानों को देशभर में गोलबंद होकर सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष का रास्ता अपनाना होगा।

इसी क्रम में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 17 फरवरी को चौगाई प्रखंड में आरवाईए के बैनर तले हजारों युवाओं का विशाल सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत कुशवाहा ने ऐलान किया कि आने वाले समय में पूरे प्रखंड से युवाओं को बड़ी संख्या में संगठित कर सरकार की कुरीतियों और नाकामियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी। बैठक के अंत में युवाओं ने इंकलाबी नारे लगाकर संघर्ष का संकल्प लिया।

More From Author

फेसबुक आईडी से सीओ संजीव कुमार के फोटो का स्क्रीनशॉट लेकर बनाया वाट्सअप ग्रुप…सीओ को बदनाम करने की रची गई बहुत बड़ी साजिश, जांच में जुटी साइबर पुलिस

बिहार में सुरक्षा का सियासी गणित: विपक्ष की ढाल घटी, सत्ता पक्ष के नेताओं को Z सुरक्षा का कवच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:29 pm, Mar 22, 2026
temperature icon 26°C
Mist
Humidity: 51 %
Pressure: 1010 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 5 mph
Clouds: 25%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 pm
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 0% 4 mph 47% 1011 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
23°/24°°C 0 mm 0% 2 mph 48% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
21°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 53% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 0% 4 mph 57% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
21°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 50% 1012 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 0% 2 mph 33% 1012 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 2 mph 22% 1009 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 1 mph 21% 1007 mb 0 cm